22 जून से पीके रॉय में शुरू होगी ऑनलाइन पढ़ाई

रजिस्ट्रेशन के लिए पैसों की वसूली का मामला सामने आने के बाद शहर के प्रतिष्ठित कॉलेज पीके रॉय ने अपने आइटी सेल को मजबूत बनाने का काम किया है। इसके साथ ही कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियां भी ऑनलाइन माध्यम से शुरू करने की तैयारी की है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:54 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:54 AM (IST)
22 जून से पीके रॉय में शुरू होगी ऑनलाइन पढ़ाई
कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियां भी ऑनलाइन माध्यम से शुरू करने की तैयारी की है।

जागरण संवाददाता, धनबाद : रजिस्ट्रेशन के लिए पैसों की वसूली का मामला सामने आने के बाद शहर के प्रतिष्ठित कॉलेज पीके रॉय ने अपने आइटी सेल को मजबूत बनाने का काम किया है। इसके साथ ही कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियां भी ऑनलाइन माध्यम से शुरू करने की तैयारी की है। कॉलेज आइटी सेल की संपन्न हुई बैठक में शैक्षणिक गतिविधियों एवं छात्र-छात्राओं से संबंधित जानकारियां हांसिल करने को लेकर कई निर्णय लिए गए।

बैठक की अध्यक्षत कर रहे पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीके सिन्हा ने कहा कि तीन चरणों में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू की जाएंगी। पहले चरण में शिक्षकों को अपनी तैयारी करनी है। कक्षाओं की समय सारिणी और लेसन प्लान तैयार करना है। इसके साथ ही पढ़ाने के लिए आवश्यक तैयारियां भी करनी है। दूसरे चरण में आागामी 22 जून से कोर विषयों की पढ़ाई ऑनलाइन शुरू होगी और तीसरे चरण में जीईै व एईसीसी विषयों की पठन-पाठन शुरू होगा। इससे पहले प्राचार्य डॉ. सिन्हा ने 21 जून को सभी शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक में यह भी बताया गया कि कॉलेज प्रबंधन ने सभी प्रकार के व्हाट्सएप ग्रुप पर रोक लगा दी है। पठन-पाठन के लिए नया ग्रुप बनाने से पहले प्रत्येक छात्र-छात्राओं का पूर्ण विवरण कॉलेज के पास उपलब्ध होना चाहिए। इसके लिए सभी विद्यार्थियों से गूगल फार्म भराया जाएगा। ताकि उनका पूर्ण विवरण कॉलेज के पास विषयवार और कक्षा वार ऑनलाइन उपलब्ध रहे। इसके साथ ही अब जो भी व्हाट्स एप ग्रुप पठन पाठन के लिए बनाया जाएगा उसका संचालन कोई भी छात्र नहीं करेगा। इसकी जिम्मेवारी संबंधित शिक्षक को दी जाएगी। प्राचार्य डॉ. सिन्हा ने बताया कि पूरी तरह से कक्षाएं संचालित होने में कम से कम 15 दिनों का वक्त लगेगा। माना जा रहा है कि जुलाई से पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में पूरी तरह से पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी