होमगार्ड में ऑनलाइन ड्यूटी बांटने में गड़बड़ी, कंपनी कमांडर नपे

धनबाद गृह रक्षा वाहिनी में ऑनलाइन ड्यूटी व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। चहेते जवानो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 05:34 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 05:34 PM (IST)
होमगार्ड में ऑनलाइन ड्यूटी बांटने में गड़बड़ी, कंपनी कमांडर नपे
होमगार्ड में ऑनलाइन ड्यूटी बांटने में गड़बड़ी, कंपनी कमांडर नपे

धनबाद : गृह रक्षा वाहिनी में ऑनलाइन ड्यूटी व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। चहेते जवानों को मनपसंद स्थान पर ड्यूटी दी जा रही है। मैन्युअल ड्यूटी दिए जाने के कारण दर्जनों जवानों को रेगुलर कार्य नहीं मिल पा रहा। ऐसे में कंपनी कमांडर कैलाश राम के खिलाफ जवानों में भारी आक्रोश है। कैलाश राम के खिलाफ जवानों में आक्रोश को देखते हुए जिला समादेष्टा तारकेश्वर राम ने कैलाश राम को हटा दिया है।

यह है मामला : होमगार्ड मुख्यालय रांची के अनुसार सभी जवानों को कार्य मिलता रहे, इसके लिए एक रोस्टर निर्धारित किया गया है। इस रोस्टर के मुताबिक ऑनलाइन व्यवस्था के तहत चार माह के लिए कार्य आवंटित किया जाता है, लेकिन बीते कई माह से धनबाद गृह रक्षा वाहिनी में ऐसा नहीं हो पा रहा था। सभी नियम कानून को ताख पर रख कर कार्रवाई हो रही थी। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच समादेष्टा स्तर से की गई। इस दौरान यह पाया गया कि जय किशोर सोनार नामक जवान ने बिजली विभाग करकेंद से चार माह की अपनी ड्यूटी पूरी कर ली तो दूसरी बार उसका नाम पुलिस लाइन के लिए निकाला गया। पुलिस लाइन में नाम आना एक स्वभाविक प्रक्रिया है। यहां के बाद उसे किसी अन्य जगह ड्यूटी दी जानी थी, लेकिन इसके बाद जब भी ड्यूटी रोस्टर निकाला गया उसमें सोनार का नाम नहीं आया। जांच में यह भी बात सामने आयी कि सोनार का नाम ब्लॉक कर दिया गया है। जवानों की तरफ से जो शिकायत समादेष्टा और रांची मुख्यालय को दी गई थी। उसमें पैरवी, पैसा और दबंगई के बल पर ड्यूटी देने की भी बात कही गई थी।

तीन साल से अधिक समय से जमे हैं कैलाश राम : किसी भी कंपनी कमांडर का एक जगह पर कार्यकाल तीन साल का होता है। कैलाश राम तीन साल से अधिक समय से जमे हुए हैं। कैलाश राम का स्थानांतरण धनबाद से कहीं अन्यत्र करने को लेकर समादेष्टा की ओर से मुख्यालय को भी पत्र लिखा जा चुका है। इसके बावजूद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। फिलहाल कैलाश राम धनबाद में रहेंगे और कार्यमुक्त रहेंगे।

बोले अधिकारी

ऑनलाइन ड्यूटी व्यवस्था में गड़बड़ी मिली है। जवानों की शिकायत पर जांच के बाद कंपनी कमांडर कैलाश राम को हटाया गया है। सभी जवानों को कार्य मिले इसे प्राथमिकता के तौर पर निर्धारित किया जा रहा है।

- तारकेश्वर राम, समादेष्टा झारखंड गृह रक्षा वाहिनी धनबाद

chat bot
आपका साथी