DMC Elections: चुनाव मैदान में उतरने से पहले ही सुर्खियों में पूर्व विधायक की बहू, वजह अश्लीज मैसेज; एक गिरफ्तार

धनबाद नगर निगम चुनाव मैदान में उतरने से पहले ही एक महिला प्रत्याशी सुर्खियों में छा गई हैं। पूर्व विधायक की बहू ने चुनाव लड़ने का एलान किया। उन्हें ला कालेज के लिपिक ने अश्लील मैसेज भेजा है। लिपिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 08:58 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 08:58 AM (IST)
DMC Elections: चुनाव मैदान में उतरने से पहले ही सुर्खियों में पूर्व विधायक की बहू, वजह अश्लीज मैसेज; एक गिरफ्तार
धनबाद नगर निगम चुनाव से पहले वितंड़ा ( सांकेतिक फोटो)।

जासं, धनबाद : झारखंड आंदोलन के एक कद्दावर नेता की पौत्रवधू सह धनबाद जिला के एक पूर्व विधायक की पुत्रवधू को अश्लील मैसेज भेजने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में धनबाद थाना की पुलिस ने आरोपित मनोज ङ्क्षसह पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मनोज सिंह ला कालेज का लिपिक है। धनबाद थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि शनिवार को उसे जेल भेजा जाएगा।

यह है मामला : पीडि़ता ने बताया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे उनके मोबाइल पर मनोज ङ्क्षसह के मोबाइल नंबर से अश्लील मैसेज भेजा गया। मनोज पहले भी उन्हें तंग किया करता था। रात में मैसेज भेजने के बाद सुबह में आरोपित उनके घर पहुंच गया और धमकी भरे लहजे में बात की। घर के कर्मियों ने उसे पकड़कर रखने के बाद पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया।

पहले भी कर चुका है छेडख़ानी : आरोपित पर पूर्व में भी ला कालेज की एक छात्रा को भी अश्लील मैसेज भेजने का मामला आया था। वह उसके साथ भी छेडख़ानी कर चुका है। इस मामले की जांच महिला थाना में चल रही है। हालांकि, अभी इसकी रिपोर्ट नहीं दी गयी है। कालेज प्रबंधन भी ऐसे स्टाफ से परेशान है। पीडि़ता ने बताया कि उनके पुत्र की हत्या की साजिश रची जा रही है। उनके राजनीति में कदम बढ़ाने के बाद से कुछ लोगों के पैरों तले जमीन खिसकती नजर आ रही है। मनोज ङ्क्षसह और उसके कुछ साथियों को अपना कच्चा चि_ा खुलने का डर सता रहा है। इसलिए मनोज उन्हें परेशान कर रहा है।

chat bot
आपका साथी