Onion Price Hike: प्याज के भाव ने लोगों के आंखों से निकाले आंसू.... बिगड़ रहा किचन का बजट

लगातार बढ़ रहे डीजल के दामों का असर अब किचन में भी दिखने लगा है। प्याज सहित हरी सब्जियों के दाम में इजाफा देखने को मिला है इससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। ₹30 प्रति किलो बिकने वाला प्याज आज ₹45 में बिक रहा है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 11:56 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 11:56 AM (IST)
Onion Price Hike: प्याज के भाव ने लोगों के आंखों से निकाले आंसू.... बिगड़ रहा किचन का बजट
30 से ₹45 तक पहुंचा प्याज का दाम। बिगड़ रहा है किचन का बजट।

सुमित राज अरोड़ा, झरिया : सब्जियों के साथ प्याज के भाव में आई उछाल से लोगों के आखों से आंसू निकालना शुरू कर दिया है। 30 रुपये बिकने वाला प्याज इन दिनों झरिया मंडी में 45 रुपये बिकने को विवश है। त्योहार के मौसम में भी लोगों को बढ़ते सब्जी व प्याज के भाव ने पस्त कर दिया है। एसा ही चलता रहा तो इनके भाव आसमान छूने में ज्यादा दूर नही है। लगातार बढ़ते कीमतों ने लोगों का बजट पूरी तरह बिगाड़ कर रख दिया है। लोगों के रसोई बिना सब्जियों के सुनी पढ़ गई है। इन दिनों टमाटर भी अपने लाल रंग से लोगों को डरा रहा है। झरिया मंडी में शुक्रवार को 80 रुपये प्रति किलो के भाव में बिक रहा है। लोगों की माने तो इन दिनों सब्जियों के भाव में आई तेजी से हर वर्ग के लोग परेशान हो रहे है। सरकार भी इस बढ़ती मंगाई पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रही है। एसा ही आलम रहा तो लोग आलू के भरोसे ही अपना भरण पोषण करने को विवश हो जाएंगे। झरिया थोक मंडी में दिन दिनों नासिक व इंदौर से प्याज की गाड़ियों पहुंच रही है। थोक मंडी में इन दिनों नासिक का प्याज 34 से 36 रुपये व इदौर का प्याज 32 से 34 रुपये प्रति किलो के भाव में बिक रहा है। वही खुदरा बाजार में नासिक का प्याज 45 से 46 व इदौर का प्याज 40 से 42 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। व्यापारियों की माने तो इन दिनों लगतार डीजल के बढ़ते दाम का असर आम लोगों पर पढ़ा है। डीजल के भाव बढ़ने से ट्रांसपोर्ट का किराया बढ़ने से प्याज व सब्जियों के भाव में तेजी आई है। वही प्याज व्यापारियों ने बताया कि दीपावली के बाद प्याज के भाव और तेेज होने की संभावना है।

झरिया खुदरा सब्जी मंडी के भाव:

टमाटर 75 से 80, करेला 32 से 34, शिमला मिर्च 150 से 160, खीरा 40 से 50, बरबट्टी 40 से 50, पटल 50 से 55, भिंडी 32 से 34, कद्दू 26 से 30 , फूल गोेबी 50 से 60, बंधा गोबी 40 से 50, गाजर 50 से 60, बैगन 40-42, लाल आलू 18, सादा आलू 15, प्याज 40 से 45 रुपए प्रति किलो की दर से झरिया के खुदरा बाजारों में बिक रहे है।

chat bot
आपका साथी