Dhanbad: व‍िश्‍वकर्मा पूजा में समाज को आइना दिखाने वाले हुए सम्‍मान‍ित

काम कोई भी छोटा बड़ा नहीं होता। कर्म की पूजा सदा होती है। हम सब को एक बेहतर समाज के निमार्ण में आगे बढ़ कर काम करने की जरूरत है। अखिल भारतीय कोयला खान भविष्य निधि कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सीबी प्रसाद ने कहा।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 11:56 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 11:56 AM (IST)
Dhanbad: व‍िश्‍वकर्मा पूजा में समाज को आइना दिखाने वाले हुए सम्‍मान‍ित
काम कोई भी छोटा बड़ा नहीं होता। कर्म की पूजा सदा होती है।

जागरण संवाददाता, धनबाद: काम कोई भी छोटा बड़ा नहीं होता। कर्म की पूजा सदा होती है। हम सब को एक बेहतर समाज के निमार्ण में आगे बढ़ कर काम करने की जरूरत है। अखिल भारतीय कोयला खान भविष्य निधि कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सीबी प्रसाद ने कहा। उन्होंने कहा कि बीएमएस की ओर से विश्वकर्मा सम्मान समारोह के माध्यम से वैसे लोगों को सम्मान करने का काम करती है जो समाज में आइना दिखाने काम करते है। कार्यक्रम था अखिल भारतीय कोयला खान भविष्य निधि कर्मचारी संघ द्वारा विश्वकर्मा जयंती सह राष्ट्रीय श्रम दिवस (भामस) के अवसर पर विश्वकर्मा सम्मान समारोह का। संचालन महामंत्री रमेश कुमार दास ने किया। छह ठेका श्रमिकों जैकब मुर्मू, रामू हाड़ी,संजय कुमार ठाकुर,इम्तियाज अहमद,सुनील कुमार रावत एवं शशि कांत राउत को प्रशस्तिपत्र एवं उपहार व विश्वकर्मा सम्मान से सम्मानित किया गया।

उपस्थित अन्य वक्ताओं ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ की एक ऐसी संस्था है जो गैर राजनीति है। राष्ट्र निर्माण, उद्योग व मजदूर हित को लेकर काम करती है। मौजूदा समय में केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ भी आवाज उठाने का काम कर रही है। केंद्रीय नेतृत्व में आंदोलन पूरे देश में जारी है। पब्लिक उद्योग पर केेंद्र सरकार की गलत नजर है। ऐसे में सभी को एक जुट होकर आंदोलन करने की जरूरत है। सरकारी संस्थान ही नहीं बचेगा तो मजदूर क्या करेंगे। प्राइवेट मालिकों का फिर से राज आने वाला है। चार श्रम कानून को लागू कर श्रम संगठन को पूरा तरह से बरबाद कर दिया जाएगा। सरकार की इस मंशा को समाप्त करने के लिए हम सब को एक मंच पर आने की जरूरत है। जल्द ही कार्यसमिति की बैठक बुलाकर आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी। संघ के वरीय नेता बीएमएम राव ने ठेंगड़ीजी के जीवनी पर प्रकाश डाला। मौके पर संयुक्त महामंत्री अरविंद सिन्हा, विपिन बिहारी, हेमलाल मरांडी आदि मौैजूद थे।

chat bot
आपका साथी