करें योग रहें निरोग : अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगो ने लिया योग करने का संकल्प

अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा जोरापोखर मंडल की ओर से डिनोबली मोड़ स्थित कार्यालय व सुदामडीह रिवर साइड स्थित किड्स एंजेल पब्लिक स्कूल प्रांगण में योग शिविर लगाया गया। जिसमें भाजपाइयों व स्थानीय लोगों ने योग कर निरोग रहने का संकल्प भी लिया।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:58 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:58 AM (IST)
करें योग रहें निरोग : अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगो ने लिया योग करने का संकल्प
भाजपाइयों व स्थानीय लोगों ने योग कर निरोग रहने का संकल्प भी लिया। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

चासनाला, जेएनएन : अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा जोरापोखर मंडल की ओर से डिनोबली मोड़ स्थित कार्यालय व सुदामडीह रिवर साइड स्थित किड्स एंजेल पब्लिक स्कूल प्रांगण में योग शिविर लगाया गया। जिसमें भाजपाइयों व स्थानीय लोगों ने योग कर निरोग रहने का संकल्प भी लिया।

सर्वप्रथम भारत स्वाभिमान झरिया प्रखंड प्रभारी अरविंद कुमार व पतंजलि योग पीठ के जिला युवा प्रभारी धीरेन महतो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जिसके बाद योग गुरु के सानिध्य में सूर्य नमस्कार, उतांग पाद आसान, ताड़ आसान, कटी चालक, बृच्छ आसान, अनुलोम विलोम, कपाल भारती, मंडूक आसान, तितली प्राणायाम, भुजंग आसान, मक्र आसान, सलबसान आदि योगाभ्यास कराया गया। साथ ही सभी योग के करने के क्रियाओं व इससे होने वाले शारीरिक व मानसिक लाभ भी बताए। इस दौरान राजकिशोर जैना, उमेश यादव, अभिषेक पांडेय, बलबिंद्र सिंह छाबड़ा, परमेश्वर प्रसाद, हरेंद्र यादव, स्वरूप राय, सौरव मिश्रा, श्रवण गोराई आदि थे। वहीं सुदामडीह में विशाल श्रीवास्तव, शशिकांत निराला, शिवांस श्रीवास्तव, बबलू रजक आदि थे। वहीं वार्ड 52 की पार्षद प्रियंका देवी ने अपने आवासीय कार्यालय में अपने परिवारजनों के साथ योगाभ्यास किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड संस्था व पतंजलि योग समिति ने संयुक्त रुप से मोहन बाजार स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में योग शिविर लगाया गया। जिसमे विभिन्न आसन के अलावे त्रिकोणासन, उष्ट्रासन, सिरसासन, मयूरासन, सिंहासन व हस्यासन भी कराया गया। पतंजलि योग समिति के सह प्रभारी प्रभाष अग्रवाल ने कहा कि योग से मनुष्य का तन और मन स्वस्थ होता है। व्यक्ति यदि नियमित योग करें तो उनकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हो सकती है। मौके पर पप्पू पंडित, रिकी साहू, शैलेश रंजन, काजल बनर्जी, अभिषेक कुमार, आदित्य कुमार, विजय ठाकुर, दानी विश्वकर्मा, मोहित कुमार, प्रकाश पांडेय आदि थे।

chat bot
आपका साथी