विधायक मथुरा महतो की शिकायत पर जांच करने आयी विधान सभा की समिति

धनबाद नगर निगम में जिले के दो प्रखंडों के लगभग तीन दर्जन गांवों के शामिल करने का मामले से जुड़े सवालों को विधान सभा में उठाए जाने के बाद इसकी जांच के लिए प्रश्न एंव ध्यानकर्षण समिति ने जिला प्रशासन से जानकारी मांगी है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 05:14 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 05:14 PM (IST)
विधायक मथुरा महतो की शिकायत पर जांच करने आयी विधान सभा की समिति
समिति ने जिला प्रशासन से जानकारी मांगी है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद: धनबाद नगर निगम में जिले के दो प्रखंडों के लगभग तीन दर्जन गांवों के शामिल करने का मामले से जुड़े सवालों को विधान सभा में उठाए जाने के बाद इसकी जांच के लिए प्रश्न एंव ध्यानकर्षण समिति ने जिला प्रशासन से जानकारी मांगी है।

गौरतलब है कि विधायक मथुरा महतो ने विधान सभा में इस आशय का प्रश्न उठाते हुए शामिल किए जाने के पहले संबंधित लोगों से उनका मंतव्य नहीं लिया गया था। जो पूरी तरह से गैरकानूनी है। अत: इन गांवों को नगर निगम के क्षेत्राधिकार से बाहर करने की मांग महतो ने उठाते हुए इसकी जांच विधान सभा के उच्च स्तरीय समिति से कराने की मांग की थी। जिस की जांच करने शुक्रवार को चार सदस्यी टीम धनबाद पहुंच पूरे मामले की जांच की।

इसकी जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष और घाटशिला से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक रामदेव साेरेन ने बताया कि इस मामले में नगर निगम के प्रशासक सत्येंद्र कुमार को तलब किया गया था। सोरने ने कहा कि कुमार से इन गांवों को नगर निगम में शामिल किए जाने से संबंधित संचिका की मांग की। यही नहीं, जिला प्रशासन से इस आदेश से जुड़ी फाइलों को भी अवलोकनार्थ मांग कर देखा। ताकि वस्तुस्थिति की सही जानकारी हो सके। हमने पूरे प्रक्रिया में कई कमियां पायी हैं। इसकी पुरी रिपोर्ट बनाकर विधान सभाध्यक्ष को सौंपा जाएगा।

अध्यक्ष ने आगे बताया कि इसके अलावा समिति ने जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी तलब कर कोरोना के तीसरी लहर से निबटने के उपायों और उससे संबंधित तैयारियों की भी समीक्षा की। जिसके बाद शेष बचे कामों को ससमय पूरा करने का निर्देश उपायुक्त सहित सिविल सर्जन को दिया।

chat bot
आपका साथी