12 नवंबर से 10वीं झारखंड सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता जमशेदपुर में की जा रही है आयोजित

गुरुवार को धनबाद जिला हैंडबॉल संघ की एक मीटिंग न्यू एंजेल्स होम स्कूल में प्राचार्य समीर अख्तर की अध्यक्षता में हुई सर्वप्रथम धनबाद जिला हैंडबॉल के सचिव संतोष सिंह ने सीनियर एस ए आर रहमान की जीवनी पर प्रकाश डाला।

By Atul SinghEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 04:32 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 04:32 PM (IST)
12 नवंबर से 10वीं झारखंड सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता जमशेदपुर में की जा रही है आयोजित
सीनियर महिला व पुरुष खिलाड़ियों का चयन 6 नवंबर को सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। (जागरण)

जागरण संवाददाता, धनबाद : गुरुवार को धनबाद जिला हैंडबॉल संघ की एक मीटिंग न्यू एंजेल्स होम स्कूल में प्राचार्य शब्बीर अख्तर की अध्यक्षता में हुई। सर्वप्रथम धनबाद जिला हैंडबॉल के सचिव संतोष सिंह ने सीनियर एसए रहमान की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहाकि इस दुनिया में उनके नहीं रहने से धनबाद जिला हैंडबॉल संघ और खिलाड़ियो की बहुत बड़ी क्षति हुई है। सभी ने मिलकर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धांजलि दी। सचिव ने कहा कि आने वाले दिन में एसए रहमान मेमोरियल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

इसे कराने का भी धनबाद जिला हैंडबॉल संघ ने निर्णय लिया। संतोष सिंह ने कहा कि 10वीं झारखंड सीनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप जमशेदपुर में होने जा रहा है। यह 12 से 14 नवंबर 2021 तक चलेगा। इसके लिए सीनियर महिला व पुरुष खिलाड़ियों का चयन छह नवंबर को होगा। बैठक में संघ के सदस्य एनके शर्मा, जेएनएमएस के अजय चौबे, सिद्धार्थ कर्मकार, नंदन सिंह, देवाशीष सरकार, दिनेश यादव, राहुल आनंद, संजीव ठाकुर, सुचित कुमार सिंह सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी