Dhanbad Weather Forecast: सुबह बादलों ने गरज कर जगाया, बारिश के बाद अब धूप-छांव की आंख मिचौनी

रविवार की सुबह से ही धनबाद के मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह बादलों के जोरदार गरज ने लोगों को जगाया। इसके साथ ही तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ देर तक बारिश होने के साथ ही मौसम में ठंडक लौट गई है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 02:50 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 02:50 PM (IST)
Dhanbad Weather Forecast:  सुबह बादलों ने गरज कर जगाया, बारिश के बाद अब धूप-छांव की आंख मिचौनी
रविवार की सुबह से ही धनबाद के मौसम का मिजाज बदल गया है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन: रविवार की सुबह से ही धनबाद के मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह बादलों के जोरदार गरज ने लोगों को जगाया। इसके साथ ही तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ देर तक बारिश होने के साथ ही मौसम में ठंडक लौट गई है। मौसम विभाग ने पहले ही इसके संकेत दे दिए थे।

विभाग से जारी अपडेट के अनुसार मध्यप्रदेश और उसके आसपास साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है। इसके बादल पश्चिम बंगाल के हिमालय क्षेत्र से लेकर सिक्किम और झारखंड-बिहार तक फैले हुए हैं। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के बादलों की आवाजाही भी हो रही है। दो सिस्टम के सक्रिय होने से मौसम बदल गया है। अगले कई दिनों तक धनबाद समेत राज्य के ज्यादातर हिस्सों में जोरदार गरज के साथ तेज हवा और बारिश का अनुमान है। 

 24 घंटे में बोकारो में सर्वाधिक 61 एमएम बारिश 

मौसम विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश धनबाद से सटे बोकारो में दर्ज की गई। बोकारो में 61 मिलीलीटर बारिश हुई। शनिवार को बोकारो में बारिश के साथ साथ ओलावृष्टि भी हुई थी। 

13 मई तक का संभावित तापमान 

रविवार अधिकतम 33 न्यूनतम 21

सोमवार अधिकतम 33 न्यूनतम 21

मंगलवार अधिकतम 35 न्यूनतम 22

बुधवार अधिकतम 33 न्यूनतम 22

गुरुवार अधिकतम 33 न्यूनतम 22

chat bot
आपका साथी