Dhanbad Market: फलों का राजा अब कुछ ही दिनों का मेहमान, भाव होने लगे गरम

धनबाद बाजार समिति में आम की शूरूआत आंध्र प्रदेश से होता है। फिर पश्चिम बंगाल बिहार व अंत में यूपी से आम की गाड़ियां पहुंचती है। बाजार समिति में थोक मंडी के व्यापारियों ने बताया कि आम की गाड़ियां लगातार कम आने से इसके भाव गरम हो गए हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 05:53 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 06:26 PM (IST)
Dhanbad Market: फलों का राजा अब कुछ ही दिनों का मेहमान, भाव होने लगे गरम
आम का ठेला लगाता दुकानदार ( फोटो जागरण)।

संवाद सहयोगी, झरिया। आम का नाम सुनकर लोगों के मुंह से पानी आ जाता है। आम में कोई औषधीय गुण ना होने के बावजूद फलों का राजा कहा जाता है। हर वर्ग के लोग आम के शौकीन होते हैं। यह फल हमेशा बाजार में उपलब्ध नहीं होता है। यही कारण है कि जब आता तो लोग टूट पड़ते हैं। अब आम का सीजन खत्म होने को है। बाजार में कुछ दिनों के बाद आमों का आवक बंद हो जाएगा। एक पखवारा पहले तक आम के भाव काफी नरम थे। इनके भाव थोक मंडियों में 30 से 35 रूपये प्रति किलो थे। अब धीरे-धीरे इनके भाव गर्म होने लगे हैं। धनबाद कृषि बाजार समिति के फल मंडी में शनिवार को आम के भाव 50 से 55 रुपए प्रति किलो हो गए। आम के भाव बढ़ने से आम अब खास बन चुका है। धीरे धीरे आम ठेलों से गायब होता जा रहा है।

अभी यूपी से आ रहा आम

धनबाद बाजार समिति में इन दिनों यूपी से आम आ रहा है। प्रतिदिन बाजार समिति में 10 से 15 गाड़ियां आम लेकर पहुंच रही है। फल कारोबारियों की माने तो आम का अंत में यूपी से आता है। लगभग बाजार में 15 से 20 दिनों तक ही आम की गाड़ियां आने के आसार दिख रहे है। इस वर्ष आम के भाव नरम होने से हर वर्ग के लोग मनभर कर आम का आनंद उठाए है। पर अब यह खास लोगों के लिए बनता जा रहा है।

शुरू में आंध्र से आता आम

धनबाद बाजार समिति में आम की शूरूआत आंध्र प्रदेश से होता है। जिसके बाद पश्चिम बंगाल, बिहार व अंत में यूपी के आम की गाड़ियां पहुंचती है। बाजार समिति में थोक मंडी के व्यापारियों ने बताया कि आम की गाड़ियां लगातार कम आने से इसके भाव गरम हो गए है। आने वाले समय में इसके भाव और तेज हो जाएंगे। अब फलों का राजा आम कुछ ही दिनों का मेहमान है।

chat bot
आपका साथी