अब बंगाल के निवासी झारखंड में नहीं लगवा पाएंगे कोरोना का टीका

जाटी मैथन/कुमारधुबी झारखंड में 14 मई से 18 से 44 वर्ष के बीच के लोगों का टीकाकरण श

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 06:32 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 06:32 PM (IST)
अब बंगाल के निवासी झारखंड में नहीं लगवा पाएंगे कोरोना का टीका
अब बंगाल के निवासी झारखंड में नहीं लगवा पाएंगे कोरोना का टीका

जाटी, मैथन/कुमारधुबी : झारखंड में 14 मई से 18 से 44 वर्ष के बीच के लोगों का टीकाकरण शुरू किया गया है। इसमें देखा गया कि झारखंड से सटे बंगाल के सीमावर्ती इलाकों से पश्चिम बंगाल के निवासी सूबे में आकर टीका लगवा रहे हैं। निरसा विधानसभा के कुमारधुबी हाई स्कूल और मैथन डिनोबिली स्कूल में पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर, कल्याणेश्वरी समेत कुल्टी से आकर पश्चिम बंगाल के युवाओं ने टीका लगवाया। इसको लेकर शनिवार को गोविदपुर के बागसुमा टीका केंद्र में हंगामा भी हुआ था। दैनिक जागरण ने खबर प्रकाशित कर इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया। अब झारखंड राज्य स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग ने सभी जिलों के सीएमओ व स्वास्थ्य विभाग से जुड़े चिकित्सकों को पत्र लिखकर सूचित किया है कि झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र जहां कोरोनारोधी टीकाकरण चल रहा है उसमें पाया गया है कि पश्चिम बंगाल से जुड़े लोग ऑनलाइन स्लॉट बुकिग करके टीकाकरण करा रहे हैं जो तत्काल प्रभाव से रोका जाए। टीकाकरण केवल झारखंड राज्य के निवासियों के लिए ही है। आगे टीकाकरण के दौरान जो भी झारखंड के बाहर निवासी नहीं हैं या झारखंड में नहीं रहते हैं तो उन्हें टीकाकरण नहीं किया जाए। इसके बाद से अब झारखंड के लोगों को टीकाकरण बुकिग करने व टीका लेने में राहत मिलेगी। झारखंड राज्य स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के आदेश को अनुपालन कराने को लेकर जिला प्रशासन रेस हो गया।

रविवार को मैथन डिनोबिली स्कूल केंद्र में बंगाल के बर्नपुर से दो युवक टीका लगवाने पहुंचे थे। दोनों को बिना टीका लगाए वापस लौटा दिया गया। कुमारधुबी हाई स्कूल में बंगाल से पहुंचे दर्जनों लोगों को वापस जाना पड़ा। शिवलीबाड़ी दक्षिण पंचायत के मुखिया संतोष साव ने बताया कि पिछले दो दिनों तक बंगाल से आए लोगों को वैक्सीन दी गई थी। लेकिन अब आदेश के बाद बंगाल के लोगों का वैक्सीनेशन बंद कर दिया गया है। कई लोगों को बिना वैक्सीन के वापस जाना पड़ा।

chat bot
आपका साथी