अब मध्य प्रदेश से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों की भी होगी जांच

कोरोना संक्रमण फिर से तेजी से बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश में ताजा मामले बढ़ने के बाद धनबाद सहित पूरे झारखंड में अलर्ट जारी किया गया है। धनबाद में भी इसे लेकर सरकारी अस्पतालों सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अलर्ट जारी किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Mar 2021 10:10 PM (IST) Updated:Tue, 09 Mar 2021 10:10 PM (IST)
अब मध्य प्रदेश से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों की भी होगी जांच
अब मध्य प्रदेश से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों की भी होगी जांच

जागरण संवाददाता, धनबाद :

कोरोना संक्रमण फिर से तेजी से बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश में ताजा मामले बढ़ने के बाद धनबाद सहित पूरे झारखंड में अलर्ट जारी किया गया है। धनबाद में भी इसे लेकर सरकारी अस्पतालों सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अलर्ट जारी किया गया। जिला महामारी रोग विभाग के नियंत्रण पदाधिकारी डॉक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश के इंदौर में कम उम्र के बच्चे संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में धनबाद में भी संक्रमण से बचने के लिए उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र और केरल के बाद अब मध्य प्रदेश से आनी वाली ट्रेनों के यात्रियों की भी जांच शुरू कर दी गई है। इसके लिए धनबाद रेलवे स्टेशन के साथ ही नेशनल हाईवे पर लोगों की जांच की जा रही है। साथ ही यह अपील की जा रही है कि जो भी लोग इन इलाके से आ रहे हैं, वह अपनी सूचना विभाग को जरूर दें।

स्टेशन पर 63 यात्रियों की जांच एक मिला कोरोना संक्रमित : धनबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को मुंबई मेल और एलेप्पी एक्सप्रेस से 450 सौ यात्री धनबाद रेलवे स्टेशन पर उतरे। इसमें 108 यात्री धनबाद के हैं। 73 यात्रियों की जांच ट्रू-नेट मशीन से की गई। इसमें एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। जबकि 45 यात्रियों की जांच के लिए सैंपल आरटी-पीसीआर भेजा गया है। इनके रिपोर्ट का इंतजार है। जांच के बाद सभी यात्रियों को उनके घर रवाना किया गया जबकि एक संक्रमित यात्री को कोविड सेंटर भेजा गया है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 12 ट्रू नेट मशीन लगाए गए हैं। मरीजों की जांच कर रहे डॉक्टर मासूम आलम ने बताया कि विभाग की ओर से कोशिश की जा रही है कि कम से कम समय में यात्रियों की रिपोर्ट तैयार कर ली जाए किसी के उद्देश्य मशीन की संख्या बढ़ाई गई है। बुजुर्ग यात्रियों के लिए अलग से वेटिग हॉल बनाया गया है ताकि उन्हें किसी भी प्रकार का परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

chat bot
आपका साथी