अब गुजरात छोड़ने लगे प्रवासी, धनबाद के लिए चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें

धनबाद दिल्ली मुंबई और दक्षिण भारत के बाद अब एकाएक गुजरात से प्रवासियों की बड़ी संख्या में घर वापसी शुरू हो गई है। आपात परिस्थिति से निपटने के लिए रेलवे ने गुजरात से झारखंड बिहार और पश्चिम बंगाल के लिए चार स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Apr 2021 09:58 PM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 09:58 PM (IST)
अब गुजरात छोड़ने लगे प्रवासी, धनबाद के लिए चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें
अब गुजरात छोड़ने लगे प्रवासी, धनबाद के लिए चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें

जागरण संवाददाता, धनबाद : दिल्ली, मुंबई और दक्षिण भारत के बाद अब एकाएक गुजरात से प्रवासियों की बड़ी संख्या में घर वापसी शुरू हो गई है। आपात परिस्थिति से निपटने के लिए रेलवे ने गुजरात से झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के लिए चार स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान कर दिया है। इनमें दो ट्रेनें सीधे गुजरात से धनबाद तक चलेंगी और दो धनबाद होकर पश्चिम बंगाल जाएंगी। ट्रेनों के रूट भी अलग-अलग तय किए गए हैं। गांधीधाम से कोलकाता और अहमदाबाद से धनबाद के बीच चलने वाली ट्रेन छत्तीसगढ़ होकर चलेंगी, जिनमें रांची और बोकारो के यात्री भी सफर कर सकते हैं। सूरत के उधना से धनबाद आनेवाली ट्रेन महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश होकर चलेगी। कोडरमा और गोमो के यात्रियों को भी सीधी ट्रेन मिल जाएगी। 09417 गांधीधाम-कोलकाता स्पेशल ट्रेन एक मई को गांधधम से सुबह 6:00 बजे खुलेगी। अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, जलगांव, भुसावल, अकोला, वर्धा, नागपुर, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगड़ा, राउरकेला, रांची, बोकारो, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, ब‌र्द्धमान और बंडेल होकर अलसुबह 4:00 बजे कोलकाता पहुंचेगी। बोकारो में रात 8:10 और धनबाद रात 10:15 पर पहुंचेगी। इस ट्रेन से गुजरात के साथ-साथ महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में फंसे प्रवासी भी घर लौट सकते हैं। 09419 अहमदाबाद-धनबाद स्पेशल दो मई को अहमदाबाद से दिन के 10 बजे खुलेगी। वडोदरा, सूरत, जलगांव, भुसावल, अकोला, वर्धा, नागपुर, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगड़ा, राउरकेला, रांची, बोकारो होकर तीन मई को रात 10:15 पर धनबाद पहुंचेगी। इस ट्रे्न में तीन सेकेंड सीटिग सीटिग और 17 स्लीपर कोच जुड़ेंगे। 09179 उधना-धनबाद स्पेशल ट्रेन दो मई को उधना से दिन 10:45 पर खुलेगी। जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, माणिकपुर, प्रयागराज छिउकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया, कोडरमा, गोमो और शाम 5.10 पर धनबाद आएगी। इस ट्रे्न में एक थर्ड एसी, सात सेकेंड सीटिग सीटिग और 12 स्लीपर कोच जुड़ेंगे।

chat bot
आपका साथी