घर बैठे देशभर में आनलाइन सब्जी बेचेंगे किसान

निरसा प्रखंड कृषक उत्पादक संगठन की बैठक शनिवार को बेनागोड़िया में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 06:38 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 06:38 PM (IST)
घर बैठे देशभर में आनलाइन सब्जी बेचेंगे किसान
घर बैठे देशभर में आनलाइन सब्जी बेचेंगे किसान

संस, निरसा : निरसा प्रखंड कृषक उत्पादक संगठन की बैठक शनिवार को बेनागोड़िया में हुई। निरसा के कृषक उत्पाद संगठन के सदस्यों को राष्ट्रीय कृषि बाजार समिति से आनलाइन जोड़ दिया गया। अब निरसा के सब्जी उत्पादक सीधे राष्ट्रीय कृषि बाजार समिति से आनलाइन सब्जी की बिक्री कर सकेंगे। नाबार्ड के डीडीएम रवि कुमार लोहानी ने कहा कि यह खुशी की बात है कि निरसा के कृषि उत्पादक सीधे राष्ट्रीय कृषि बाजार समिति से जुड़ गए हैं। अब यहां के सब्जी उत्पादक सीधे अपनी सब्जी को आनलाइन राष्ट्रीय स्तर पर बेच सकते हैं। इसके लिए कृषकों को निरसा कृषक उत्पादक संगठन से जुड़ना होगा। जो लोग इस संस्था से जुड़े हैं उन्हें राज्य सरकार की योजना का पहले लाभ दिया जाएगा। साथ ही कृषकों को खाद, बीज, कीटनाशक व कृषि सलाह का भी फायदा मिलेगा। इससे कृषक आर्थिक रूप से सशक्त होंगे। मौके पर राष्ट्रीय कृषि बाजार समिति रांची के संतोष कुमार, धनबाद जिला बाजार समिति के अनंत कौशल, नाबार्ड के जिला कोआर्डिनेटर राजीव रंजन सिंह, निरसा कृषक उत्पादक संगठन के नीलकंठ गोराई, जगरनाथ गोराई, रमेश चंद्र महतो, साधुनी गोरानी, मनोरमा देवी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी