Dhanbad Sadar Hospital: अब एक क्लिक पर मिलेगी डॉक्टरों की पूरी जानकारी, ऑनलाइन मिलेगा अप्वाइंटमेंट

हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम के तहत सभी डॉक्टर और कर्मचारियों की हाजिरी इसी से बन पाएगी। इसके साथ ही यह भी निगरानी होगी कि कौन से डॉक्टर ओपीडी में कितना समय दे रहे हैं। ताकि अधिक से अधिक आम मरीजों को इसका लाभ मिल सके।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 16 Mar 2021 09:46 AM (IST) Updated:Tue, 16 Mar 2021 03:11 PM (IST)
Dhanbad Sadar Hospital: अब एक क्लिक पर मिलेगी डॉक्टरों की पूरी जानकारी, ऑनलाइन मिलेगा अप्वाइंटमेंट
कोर्ट मोड़ स्थित धनबाद सदर अस्पताल ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। कोर्ट मोड़ स्थित सदर अस्पताल को सुपर स्पेशलिटी सेंटर के रूप में विकसित करने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में तैयारियां शुरू कर दी है। अब कहीं से भी मरीज एक क्लिक में अस्पताल में रहने वाले डॉक्टरों के बारे में जान सकते हैं और अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। जिला प्रशासन की ओर से इसके लिए हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम विकसित किया गया है। इसके तहत अस्पताल में काम करने वाले तमाम डॉक्टर, पैरामेडिकल और कर्मचारी को जोड़ा गया है। अब आम मरीज भी हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम के तहत डॉक्टरों की टाइमिंग, दिखाने का समय आदि पहले ही तय कर सकते हैं।

न्यूरो, हृदय सहित कई विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवा

अस्पताल के नोडल प्रभारी डॉ राजकुमार सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल में स्त्री एवं प्रसव रोग,  मनोचिकित्सा, नेत्र रोग, न्यूरो, सर्जरी, मेडिसिन का ओपीडी शुरू हो गया है। जबकि जल्द ही हृदय रोग सहित अन्य सुपर स्पेशलिटी चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। इसके लिए निजी चिकित्सकों से भी बातचीत चल रही है।

डॉक्टर और कर्मचारियों का समय का करना होगा पालन

हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम के तहत सभी डॉक्टर और कर्मचारियों की हाजिरी इसी से बन पाएगी। इसके साथ ही यह भी निगरानी होगी कि कौन से डॉक्टर ओपीडी में कितना समय दे रहे हैं। ताकि अधिक से अधिक आम मरीजों को इसका लाभ मिल सके। एक सप्ताह के अंदर यह पूरा सिस्टम विकसित कर लेने की तैयारी चल रही है।

सदर अस्पताल में हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम विकसित किया गया है। कहीं से भी मरीज अपने मोबाइल से अस्पताल में उपस्थित डॉक्टरों के बारे में जान सकते हैं और समय ले सकते हैं। इससे मरीजों को काफी सहूलियत होगी। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार कोशिश कर रहा है।

- डॉ राजकुमार सिंह, नोडल प्रभारी, सदर अस्पताल, धनबाद

chat bot
आपका साथी