धनबाद में हर दिन दो लाख से ज्यादा जारी हो रहे E-pass, अब किसानों को पास सिस्टम से छूट

35 हजार लोग प्रतिदिन बाहर जा रहे हैं। ये सभी लोग झारखंड के विभिन्न जिलों में जा रहे हैं। वहीं जिले में दूसरे राज्यों से आने वाले की संख्या करीब सात हजार है। जबकि दूसरे राज्यों में प्रतिदिन 13 हजार के करीब लोग बाहर जा रहे हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 26 May 2021 10:16 AM (IST) Updated:Wed, 26 May 2021 10:16 AM (IST)
धनबाद में हर दिन दो लाख से ज्यादा जारी हो रहे E-pass, अब किसानों को पास सिस्टम से छूट
लॉकडाउन में घर से बाहर निकलने के लिए ई-पास ( प्रतिकात्मक फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। झारखंड में लॉकडाउन एक बार फिर एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। 27 मई की सुबह 6 बजे के बाद 3 जून की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन जारी रहेगा। इस बीच झारखंड सरकार ने थोड़ी राहत दी है। यह राहत किसानों के लिए है। खेतों में अपने अत्पाद को लेकर बाजार जाने वाले किसानों और सब्जी बेचने वालों को E-pass से फ्री कर दिया गया है। यानी इनके लिए ई-पास की आवश्यकता नहीं है। मीडिया को भी ई-पास से छूट दी गई है। हालांकि अन्य लोगों के लिए पहले की तरह पास सिस्टम जारी रहेगा। दूसरी तरफ धनबाद में हर रोज दो लाख से ज्यादा ई-पास जारी हो रहे हैं। इनमें 35 हजार वैसे लोग हैं जो धनबाद जिले से दूसरे जिले में आते और जाते हैं।

प्रतिदिन 12 हजार लोग जा रहे हैं बाहर तो सात हजार कर रहे हैं प्रवेश

वाहनों के शीशे पर पास लगाकर जिले के लोग खूब यात्रा कर रहे हैं। उन्हें कोरोना संक्रमण से कोई लेना देना नहीं है। जबकि कोरोना संक्रमण से आए दिन सैकड़ों लोग संक्रमित हो रहे है। मौत भी हो रही है। कोरोना की चैन तोड़ने के लिए सरकार की ओर से लॉकडाउन लगाकर सख्ती बरती जा रही है। कहीं आने-जाने पर पाबंदी है। बावजूद इन सबके यात्रा करने वालों पर कोई खास असर नहीं दिख रखा है। लॉकडाउन के विशेष परिस्थिति में लोग बाहर यात्रा कर सके इसके लिए सरकार ने ई-पास की सुविधा जारी की है। यह सुविधा उन लोगों की है। जिन्हें इमरजेंसी में कहीं जाना है या फिर वापस लौटना है। पर पास जारी होने के आंकड़ों पर गौर करे तो आंकड़ा चौकाने वाला है। धनबाद जिले में प्रतिदिन दो लाख ई-पास जारी हो रहे हैं। कभी-कभी यह आंकड़ा ढाई लाख भी पहुंच जा रहा है।

35 हजार लोग प्रतिदिन जा रहे हैं बाहर

35 हजार लोग प्रतिदिन बाहर जा रहे हैं। ये सभी लोग झारखंड के विभिन्न जिलों में जा रहे हैं। वहीं जिले में दूसरे राज्यों से आने वाले की संख्या करीब सात हजार है। जबकि दूसरे राज्यों में प्रतिदिन 13 हजार के करीब लोग बाहर जा रहे हैं। जहां तक जिले के अंदर आने जाने वालों की बात करें तो डेढ़ लाख लोग बाहर निकल रहे हैं। 22 मई - जिले के अंदर 20,3555 लोगों ने पास लिया, 34286 लोगों ने दूसरें जिले, 6993 झारखंड आने वाले तथा 13376 लोगों ने दूसरे राज्यों में जाने के लिए ई-पास बनाया 23 मई - जिले के अंदर 191584 लोगों ने पास लिया, 30138 लोगों ने दूसरें जिले, 6154 झारखंड आने वाले तथा 11957 लोगों ने दूसरे राज्यों में जाने के लिए ई-पास बनाया 24 मई - जिले के अंदर 195255 लोगों ने पास लिया, 32276 लोगों ने दूसरें जिले, 7193 झारखंड आने वाले तथा 11276 लोगों ने दूसरे राज्यों में जाने के लिए ई-पास बनाया 25 मई - जिले के अंदर 20,3510 लोगों ने पास लिया, 36280 लोगों ने दूसरें जिले, 6693 झारखंड आने वाले तथा 12276 लोगों ने दूसरे राज्यों में जाने के लिए ई-पास बनाया

chat bot
आपका साथी