Dhanbad Weather Forecast: रात में भी ठंड गायब, आज से दिन में और बढ़ेगी उमस; जानें कितना चढ़ेगा पारा

Dhanbad Weather Forecast मौसम विज्ञानी भी इस बदलाव को सामान्य प्रक्रिया ही मान रहे हैं। उनका कहना है कि फरवरी से धीरे धीरे धनबाद में सर्दी कम हो जाती है और इस बार भी ऐसा ही हुआ है। पड़ोसी जिले बोकारो गिरिडीह और जामताड़ा में भी ठंड कम हो गई।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 05:49 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 05:49 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: रात में भी ठंड गायब, आज से दिन में और बढ़ेगी उमस; जानें कितना चढ़ेगा पारा
धनबाद का तापमान लगातार बढ़ रहा है ( प्रतीकात्मक फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। मंगलवार की रात तक हल्की ठंड का एहसास हो रहा था। बुधवार से धूप ने तेवर कड़े कर लिए और उमस  भरी गर्मी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया। शाम में राहत मिलने की उम्मीद थी पर वह भी खत्म हो गई। रात में भी ठंड गायब रही। गुरुवार से तापमान में और बढ़ोतरी होगी। न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री तो अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इस पूरे हफ्ते पारा चढ़ा रहेगा। मार्च के पहले सप्ताह में भी तापमान में कमी आने की संभावना कम ही है। मौसम विभाग की माने तो मार्च में भी मौसम में गरमाहट बनी रहेगी।

मौसम विज्ञानी भी धनबाद के मौसम में आए बदलाव को सामान्य प्रक्रिया ही मान रहे हैं। उनका कहना है कि फरवरी से धीरे धीरे धनबाद में सर्दी कम हो जाती है और इस बार भी ऐसा ही हुआ है। हालांकि अभी मौसम में बदलाव आने या तापमान में बढ़ोतरी होने से ऐसा नहीं कहा जा सकता है कि इस वर्ष गर्मी ज्यादा पड़ेगी या पहले आ जाएगी।

रविवार तक का संभावित तापमान गुरुवार अधिकतम 35  न्यूनतम 15 शुक्रवार अधिकतम 36  न्यूनतम 16 शनिवार अधिकतम 36 न्यूनतम 17 रविवार अधिकतम 35 न्यूनतम 17

chat bot
आपका साथी