Madhupur Assembly By-Election Result 2021: निर्दलों से जीत गया नोटा, झामुमो की जीत और भाजपा की हार में भी भूमिका
Madhupur Jharkhand Assembly By-Election Result 2021 मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी हफीजुल हसन अंसारी की जीत हुई और भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह की हार। तीसरे नंबर पर नोटा रहा। अगर परिणाम का विश्लेषण किया जाय तो जीत-हार में नोटा की बड़ी भूमिका रही।
देवघर [ अमित सोनी ]। मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम पर क्या नेता, क्या मतदाता सभी की निगाह टिकी रही। जैसे ही मतगणना की शुरूआत हुई हर किसी के मन में किसको कितना मत मिला, यह जानने की उत्सुकता बनी रही। मतगणना स्थल पर पहुंचे लोगों के फोन की घंटी बज उठती थी। फोन पर कौन आगे है, कितने राउंड की गिनती हुई, बस इतना ही सवाल होता था। जैसे-जैसे मतों का गिनती होती रही, वैसे-वैसे समर्थकों की बेचैनी बढ़ती चली गई। उतार-चढ़ाव के बीच आगे-आगे देखिए होता है क्या.., एक दूसरे को इसी बात की तसल्ली भी देने में कोई पीछे नहीं हट रहा था। भाजपा और झामुमो के समर्थक अपने नेता के जीत की घोषणा सुनने को बेताब थे। परिणाम घोषित होने के बाद एक ओर जहां झामुमो के खेमे में अपने नेता की जीत की खुशी, उमंग और उत्साह की होली थी तो दूसरी तरफ भाजपा खेमे में हताश, निराशा के काले बादल छा गए। जीत के अंतर का गणना लगाना शुरू हो गया। फलना राउंड में आगे थे तो यहां पिछड़ गए। बात आकर टिकी नोटा पर। बस फिर क्या था। भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह के समर्थकों ने हार का सारा ठीकरा नोटा पर फोड़ दिया। इसी का डर था। खेला होना था, जो हो गया।
मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीयों पर भारी पड़ा नोटा
मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी हफीजुल हसन अंसारी और भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह के अलावा चार निर्दलीय भी चुनाव मैदान में थे। चारों निर्दलीय प्रत्याशी से ज्यादा मत नोटा को मिला। नोटा तीसरे नंबर पर रहा। इसने झामुमो प्रत्याशी हफीजुल हसन अंसारी की जीत और भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह की हार में बड़ी भूमिका निभाई।
राउंड भाजपा झामुमो अंतर नोटा
पहला 5859 2981 2828 366
दूसरा 10721 7636 3085 606
तीसरा 16112 10278 5834 814
चौथा 21544 14483 7061 1144
पांचवां 24294 20831 3463 1335
छठा 27007 28689 1682 1503
सातवां 30238 34314 4076 1698
आठवां 34705 39408 4703 1903
नौवा 40333 43864 3531 2115
दासवां 45429 47097 1668 2342
ग्यारहवां 48168 53442 5274 2489
बारहवां 52556 56991 4435 2614
तेरहवां 57441 60492 3051 2764
चौदहवां 63703 63372 0331 3045
पंद्रहवां 69058 67295 1763 3332
सोलहवां 76001 70022 5979 3669
सत्रहवां 80059 75433 4626 3890
अठारवां 85463 79250 6213 4135
उन्नीसवां 91776 82633 9143 4407
बीसवां 95857 89844 6013 4623
इक्कीसवां 99288 96173 3115 4782
बाइसवां 101540 103854 2314 4915
तेइसवां 104797 109481 4684 5054
चौबीसवां 105491 110783 5292 5121