Madhupur Assembly By-Election Result 2021: निर्दलों से जीत गया नोटा, झामुमो की जीत और भाजपा की हार में भी भूमिका

Madhupur Jharkhand Assembly By-Election Result 2021 मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी हफीजुल हसन अंसारी की जीत हुई और भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह की हार। तीसरे नंबर पर नोटा रहा। अगर परिणाम का विश्लेषण किया जाय तो जीत-हार में नोटा की बड़ी भूमिका रही।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 08:41 AM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 08:41 AM (IST)
Madhupur Assembly By-Election Result 2021: निर्दलों से जीत गया नोटा, झामुमो की जीत और भाजपा की हार में भी भूमिका
इनमें से कोई नहीं ( प्रतीकात्मक फोटो)।

देवघर [ अमित सोनी ]। मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम पर क्या नेता, क्या मतदाता सभी की निगाह टिकी रही। जैसे ही मतगणना की शुरूआत हुई हर किसी के मन में किसको कितना मत मिला, यह जानने की उत्सुकता बनी रही। मतगणना स्थल पर पहुंचे लोगों के फोन की घंटी बज उठती थी। फोन पर कौन आगे है, कितने राउंड की गिनती हुई, बस इतना ही सवाल होता था। जैसे-जैसे मतों का गिनती होती रही, वैसे-वैसे समर्थकों की बेचैनी बढ़ती चली गई। उतार-चढ़ाव के बीच आगे-आगे देखिए होता है क्या.., एक दूसरे को इसी बात की तसल्ली भी देने में कोई पीछे नहीं हट रहा था। भाजपा और झामुमो के समर्थक अपने नेता के जीत की घोषणा सुनने को बेताब थे। परिणाम घोषित होने के बाद एक ओर जहां झामुमो के खेमे में अपने नेता की जीत की खुशी, उमंग और उत्साह की होली थी तो दूसरी तरफ भाजपा खेमे में हताश, निराशा के काले बादल छा गए। जीत के अंतर का गणना लगाना शुरू हो गया। फलना राउंड में आगे थे तो यहां पिछड़ गए। बात आकर टिकी नोटा पर। बस फिर क्या था। भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह के समर्थकों ने हार का सारा ठीकरा नोटा पर फोड़ दिया। इसी का डर था। खेला होना था, जो हो गया।

मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीयों पर भारी पड़ा नोटा

मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी हफीजुल हसन अंसारी और भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह के अलावा चार निर्दलीय भी चुनाव मैदान में थे। चारों निर्दलीय प्रत्याशी से ज्यादा मत नोटा को मिला। नोटा तीसरे नंबर पर रहा। इसने झामुमो प्रत्याशी हफीजुल हसन अंसारी की जीत और भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह की हार में बड़ी भूमिका निभाई। 

राउंड      भाजपा       झामुमो     अंतर     नोटा

पहला       5859        2981      2828    366

दूसरा      10721       7636      3085     606

तीसरा     16112       10278     5834    814

चौथा        21544      14483     7061   1144

पांचवां     24294       20831     3463   1335

छठा        27007      28689     1682    1503

सातवां     30238      34314      4076    1698

आठवां     34705 39408 4703 1903

नौवा       40333 43864 3531 2115

दासवां     45429 47097 1668 2342

ग्यारहवां   48168 53442 5274 2489

बारहवां    52556 56991 4435 2614

तेरहवां     57441 60492 3051 2764

चौदहवां   63703 63372 0331 3045

पंद्रहवां    69058 67295 1763 3332

सोलहवां   76001 70022 5979 3669

सत्रहवां    80059 75433 4626 3890

अठारवां   85463 79250 6213 4135

उन्नीसवां   91776 82633 9143 4407

बीसवां     95857 89844 6013 4623

इक्कीसवां  99288 96173 3115 4782

बाइसवां  101540 103854 2314 4915

तेइसवां   104797 109481 4684 5054

चौबीसवां  105491 110783 5292 5121

chat bot
आपका साथी