मुस्कुराइए: धनबाद में सितंबर में 21 दिन नहीं मिला मिला एक भी कोरोना मरीज

धनबाद समेत राज्य में कोरोना का प्रकोप अब खत्म सा हो गया है। धनबाद की बात करें तो जिले में सितंबर माह में 21 दिन एक भी कोरोना मरीज की पहचान नहीं हुई है। वहीं इस माह मात्र 14 मरीज ही मिले हैं जो इस वर्ष के किसी एक माह में मिलने वाले मरीजों का सबसे कम आंकड़ा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 08:20 AM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 08:20 AM (IST)
मुस्कुराइए: धनबाद में सितंबर में 21 दिन नहीं मिला मिला एक भी कोरोना मरीज
मुस्कुराइए: धनबाद में सितंबर में 21 दिन नहीं मिला मिला एक भी कोरोना मरीज

जासं, धनबाद : धनबाद समेत राज्य में कोरोना का प्रकोप अब खत्म सा हो गया है। धनबाद की बात करें तो जिले में सितंबर माह में 21 दिन एक भी कोरोना मरीज की पहचान नहीं हुई है। वहीं इस माह मात्र 14 मरीज ही मिले हैं, जो इस वर्ष के किसी एक माह में मिलने वाले मरीजों का सबसे कम आंकड़ा है। इस माह सबसे ज्यादा मरीज नौ सितंबर को मिले। इस दिन चार संक्रमितों की पहचान हुई। सबसे कम मरीज मिलने वाले जिलों में धनबाद राज्य में पाचवें नंबर पर रहा। हालाकि इस माह राज्य में कोरोना से तीन लोगों की मौत हुई, जिसमें से दो मौत सिर्फ धनबाद जिले में ही हुई। आठ जिलों में एक भी नहीं तो राची में सबसे ज्यादा मरीज मिले

राज्य के आठ जिलों में सितंबर माह में एक भी कोरोना मरीज की पहचान नहीं हुई। इनमें दुमका, गोड्डा, गुमला, कोडरमा, पाकुड़, पलामू, सरायकेला और खरसावा जिले शामिल हैं। इनमें से कई जिले तो संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में इस माह सबसे ज्यादा मरीज राची में मिले हैं। इस माह राची में 178 मरीजों की पहचान हुई है। जिले में किस दिन मिले कितने मरीज

1 सितंबर - 2

2 सितंबर - 1

3 सितंबर - 1

8 सितंबर - 1

9 सितंबर - 4

10 सितंबर - 2

12 सितंबर - 1

15 सितंबर - 1

22 सितंबर - 1 वैसे जिले जहा इस माह दस से ज्यादा मरीज मिले

पू. सिंहभूम - 50

प. सिंहभूम - 29

बोकारो - 17

जामताड़ा - 17

धनबाद - 14

देवघर - 10

खूंटी - 10 वैसे जिले जहा दस से कम मरीज मिले

साहिबगंज - 6

चतरा - 5

लोहरदगा - 4

लातेहार - 3

हजारीबाग - 2

गढ़वा - 2

गिरिडीह - 1

रामगढ़ - 1

chat bot
आपका साथी