वार्ता के नाम पर खानापूर्ति से लोगों में आक्रोश

तिसरा नॉर्थ तिसरा परियोजना में ब्लास्टिग लोगों की सुरक्षा व विस्थापन को लेकर परियोजना पदाधिकारी पंकज कुमार ने कार्यालय में शनिवार को वार्ता हुई। इसमें कोई ठोस निर्णय नहीं निकलने से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने प्रबंधन की ओर से इसे केवल खानापूर्ति की कार्रवाई बताया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 07:21 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 07:21 PM (IST)
वार्ता के नाम पर खानापूर्ति से लोगों में आक्रोश
वार्ता के नाम पर खानापूर्ति से लोगों में आक्रोश

संस, तिसरा : नॉर्थ तिसरा परियोजना में ब्लास्टिग, लोगों की सुरक्षा व विस्थापन को लेकर परियोजना पदाधिकारी पंकज कुमार ने कार्यालय में शनिवार को वार्ता हुई। इसमें कोई ठोस निर्णय नहीं निकलने से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने प्रबंधन की ओर से इसे केवल खानापूर्ति की कार्रवाई बताया गया। वार्ता में शुक्रवार के फैसले के अनुसार पांच लोगों को बुलाया गया था। इसमें नॉर्थ तिसरा चेकपोस्ट के ऊपर के रहनेवाले कुमार सैमिल, पंकज कुमार आदि गए थे। दोनों लोगों ने बताया कि परियोजना पदाधिकारी की ओर से कहा गया कि वह क्षेत्र जहां उनका क्वार्टर है। वे इनके क्षेत्र में नहीं हैं। फिर भी शुरुआती बातचीत के अनुसार हम ब्लास्टिग से प्रभावित हैं तो क्वार्टर दिया जाएगा, लेकिन तत्काल हमारे पास आवास नहीं हैं। परियोजना पदाधिकारी की इस बात से नाराज हुए दोनों लोगों ने कहा कि हमें सुरक्षा चाहिए। जब तक हमारा पुनर्वास नहीं होता है। हैवी ब्लास्टिग को परियोजना में रोका रोकने की मांग की गई। सुरक्षा व्यवस्था भी ठीक करने की मांग की गई। अंत में परियोजना पदाधिकारी ने केवल आश्वासन देकर छोड़ दिया, लेकिन विस्थापन के मामले में कोई पहल नहीं की। इससे नॉर्थ तिसरा डीबी रोड के लोगों में नाराजगी है। लोगों ने प्रबंधन पर आरोप लगाया कि शनिवार को भी परियोजना में जो ब्लास्टिग की गई है, वह नियम के विरुद्ध है। जाली का प्रयोग नहीं किया गया था। ब्लास्टिग से काफी कंपन हुआ है। यहां खतरा बरकरार है। प्रबंधन गंभीर नहीं है। जिला प्रशासन से यहां रहनेवाले लोग को जल्द सुरक्षित स्थान पर विस्थापित करने की मांग की है। लोगों ने कहा कि हैवी ब्लास्टिग होने पर फिर आंदोलन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी