गैर भाजपा दलों ने किसान के भारत बंद का किया समर्थन

धनबाद जिला परिसदन में रविवार को गैर भाजपा दलों ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर किसान संघर्ष मोर्चा द्वारा 27 सितंबर को आहूत भारत बंद का समर्थन किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:42 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:42 PM (IST)
गैर भाजपा दलों ने किसान के भारत बंद का किया समर्थन
गैर भाजपा दलों ने किसान के भारत बंद का किया समर्थन

धनबाद : धनबाद जिला परिसदन में रविवार को गैर भाजपा दलों ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर किसान संघर्ष मोर्चा द्वारा 27 सितंबर को आहूत भारत बंद का समर्थन किया है। इस प्रेस वार्ता में झामुमो, कांग्रेस सहित दूसरे पार्टियों के कार्यकर्ता मौजूद थे।

झामुमो जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने कहा कि हम किसान भाइयों के भारत बंद का समर्थन करते हैं। हमारे एक-एक कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर बंद को सफल बनाएंगे। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी चीजें संपूर्ण रूप से बंद रहेंगी। केंद्र की भाजपा सरकार अन्नदाताओं की आवाज को दबाने के लिए तानाशाही रवैया अपना रही है। ऐसी दमनकारी नीति और काले कानून की कीमत भाजपा को चुकानी पड़ेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भारत का हर एक नागरिक किसान भाइयों के साथ हैं। इस बंद को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 26 सितंबर की संध्या भाजपा सरकार के विरोध में मशाल जुलूस जिला परिषद मैदान से जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक तक निकाला जाएगा।

29 सितंबर को जिला मुख्यालय, रणधीर वर्मा चौक पर किसान संघर्ष मोर्चा के समर्थन को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रेस वार्ता में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह, आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष चंद देव यादव, केंद्रीय सदस्य नीलम मिश्रा, जिला प्रवक्ता अरुनव सरकार, झाकोमयू के जोनल सचिव हराधन रजवार, बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष रतिलाल टुडू, गोविदपुर प्रखंड अध्यक्ष अख्तर हुसैन अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सह सचिव आलमगीर अशरफ, सुरेंद्र चौहान, अरुण कुमार दास, शंकर राम, महेंद्र कुमार, विनय कुमार यादव, चांद परवेज, बद्री विशाल हजारी, सावन चौहान, राकी चौरसिया, पानु अंसारी, सज्जाद अंसारी, नसीम अंसारी, गुड्डू चौहान सहित सयुंक्त मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी