कोल इंडिया के डीपीसी में सीएमएस लायक नहीं मिले कोई चिकित्सक, विशेषज्ञों के संवर्ग में मात्र एक को मिली पदोन्नति Dhanbad News

कोल इंडिया में ई-8 ग्रेड में किसी डॉक्टर को पदोन्नति नहीं दी गई। ऑनलाइन साक्षात्कार में कोई भी सीएमओ सफल नहीं हो पाए। लिहाजा किसी का सीएमएस पद पर पदोन्नति की अनुशंसा नहीं की गई है। कोल इंडिया के मुख्य कार्मिक प्रबंधक ने यह जानकारी दी है।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 10:09 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 10:09 PM (IST)
कोल इंडिया के डीपीसी में सीएमएस लायक नहीं मिले कोई चिकित्सक, विशेषज्ञों के संवर्ग में मात्र एक को मिली पदोन्नति Dhanbad News
कोल इंडिया में ई-8 ग्रेड में पदोन्नति के लिए हुए ऑनलाइन साक्षात्कार में कोई भी सीएमओ सफल नहीं हो पाए।

धनबाद, जेएनएन। कोल इंडिया में ई-8 ग्रेड में किसी डॉक्टर को पदोन्नति नहीं दी गई है। कोल इंडिया के मुख्य कार्मिक प्रबंधक की ओर से जारी पत्र में यह जानकारी दी गई है। बताया गया है कि 26 सितंबर को विभागीय पदोन्नति समिति ने ई-7 ग्रेड के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारियों (जीडीएमओ) का साक्षात्कार लिया था। ऑनलाइन साक्षात्कार में कोई भी सीएमओ सफल नहीं हो पाए। लिहाजा किसी के लिए भी सीएमएस पद पर पदोन्नति की अनुशंसा नहीं की गई है।

इस साक्षात्कार में बीसीसीएल से भी ऑनलाइन मुख्य चिकित्सा पदाधिकारियों को भाग लेना था, लेकिन बीसीसीएल से कोई साक्षात्कार के लिए भी नहीं चुने गए। हालांकि चिकित्सा सेवा में ही विशेषज्ञों के लिए हुए डीपीसी में एक अधिकारी को पदोन्नति की अनुशंसा की गई है। विशेषज्ञों में डब्ल्यूसीएल के डॉ. आलोक कुमार शुक्ला को पदोन्नति दी गई है। वे अब सीएमओ से सीएमएस बनेंगे। उनकी पदोन्नति की तिथि अधिसूचना जारी होने की तिथि से मान्य होगी।

सिस्टम व ईडीपी में सात को मिली पदोन्नति : कोल इंडिया के सिस्टम व ईडीपी में ई-7 से ई-8 ग्रेड में पदोन्नति के लिए डीपीसी ने 26 सितंबर को ही साक्षात्कार लिया था। इसमें सात अधिकारी सफल हुए जिनकी पदोन्नति की अनुशंसा डीपीसी ने कोल इंडिया प्रबंधन से की है। मुख्य प्रबंधक से महाप्रबंधक में पदोन्नति के लिए जिनकी अनुशंसा डीपीसी ने की है उनमें एमसीएल के अमलचंद्र डे व एके भांजा, सीसीएल के वीएस महाराज व मोहन कुमार, सीआइएल के सुब्रत विश्वास, एनसीएल के आरपी गुप्ता व ए भटनागर शामिल हैं। बीसीसीएल को कोई अधिकारी इन दोनों विभागों के डीपीसी में सफल नहीं हो सके हैं।

chat bot
आपका साथी