Dhanbad Weather Forecast: रूठ गई बरखा रानी, सात दिनों में सामान्य से 48 फीसद कम पानी; जानें प्री मानसून में बारिश का हाल

Dhanbad Weather Forecast शनिवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह से ही मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। हालांकि दोपहर बाद मौसम बदलने का अनुमान है। आसमान में बादल छाने और धूप-छांव कीआंख मिचौनी के अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं बन रही है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 06:59 AM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 07:08 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: रूठ गई बरखा रानी, सात दिनों में सामान्य से 48 फीसद कम पानी; जानें प्री मानसून में बारिश का हाल
झारखंड में प्री मानसून बारिश का आंकड़ा।

धनबाद, जेएनएन। बरखा रानी तो जैसे धनबाद से रूठ गई है। बादल आ रहे हैं। धूप छांव की आंख मिचौनी भी हो रही है। पर बारिश गायब है।हल्की फुहारें या बूंदाबांदी भी नहीं हो रही है। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि महज एक हफ्ते में ही धनबाद में सामान्य से 48 फीसद कम बारिश हुई है। मौसम विभाग में 16 से 22 अप्रैल तक का आंकड़ा जारी किया है, जिसमें धनबाद में 48 फीसद कम बारिश की स्थिति दिख रही है। हालांकि धनबाद के पड़ोसी जिले और संताल परगना के अन्य जिलों में बारिश की स्थिति धनबाद से भी काफी बदतर है। बोकारो की बात करें तो पिछले एक हफ्ते के दौरान बोकारो में सामान्य से 77 फीसद कम बारिश हुई है। यही हाल गिरिडीह का है। गिरिडीह में 73 फीसद कम बारिश दर्ज की गई है।

संताल परगना की स्थिति बहुत खराब

धनबाद से सटे जामताड़ा में पिछले हफ्ते भी बारिश नहीं हुई और यहां का आंकड़ा माइनस 100 में है।यानी इस जिले में सामान्य से सौ फीसद कम बारिश हुई है। उपराजधानी दुमका की बात करें तो 16 से 22 अप्रैल के दौरान यहां 44 फीसद कम,  पाकुड़ में 35 फीसद कम,  साहिबगंज में 100% कम और गोड्डा में 125 फीसद कम बारिश हुई। सबसे बुरी स्थिति पिछले हफ्ते देवघर की रही जहां सामान्य से 296 प्रतिशत कम बारिश हुई है। देवघर में पिछले साल भी बारिश का आंकड़ा काफी पीछे रहा था। राज्य में सबसे कम बारिश वाले जिलों में पिछले साल देवघर ही था। इस बार भी पिछले साल जैसे स्थिति है।

धनबाद में आज सुबह धूप दोपहर बाद छा सकते हैं बादल

 शनिवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह से ही मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। हालांकि दोपहर बाद मौसम बदलने का अनुमान है। आसमान में बादल छाने और धूप छांव कीआंख मिचौनी के अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं बन रही है। रविवार को भी दोपहर बाद बादल छाने की संभावना जताई गई है। सोमवार से मौसम एक-दो दिनों के लिए फिर बदल सकता है। सुबह से ही बादल छाए रहने के संकेत मिल रहे हैं।

28 अप्रैल तक का संभावित तापमान शनिवार अधिकतम 39 न्यूनतम 23 रविवार अधिकतम 40  न्यूनतम 25 सोमवार अधिकतम 39 न्यूनतम 24 मंगलवार अधिकतम 39 न्यूनतम 23 बुधवार अधिकतम 40 न्यूनतम 24

chat bot
आपका साथी