मोहलबनी बस्ती के पोखरिया में मिला युवक का शव

संवाद सहयोगी चासनाला मोहलबनी बस्ती निवासी बबलू चक्रवर्ती के 18 वर्षीय इकलौते पुत्र राकेश चक्रवर्ती उर्फ राजा का शव पास स्थित बीसीसीएल के पोखरिया में गुरुवार को उपलाता मिला।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 05:32 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 05:32 PM (IST)
मोहलबनी बस्ती के पोखरिया में मिला युवक का शव
मोहलबनी बस्ती के पोखरिया में मिला युवक का शव

संवाद सहयोगी, चासनाला : मोहलबनी बस्ती निवासी बबलू चक्रवर्ती के 18 वर्षीय इकलौते पुत्र राकेश चक्रवर्ती उर्फ राजा का शव पास स्थित बीसीसीएल के पोखरिया में गुरुवार की सुबह उपलाता हुआ मिला। शव को उपलाते देख लोगों में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी जानकारी बस्ती के लोगों को दी। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर बबलू चक्रवर्ती भी पहुंचे। लोगों ने घटना की जानकारी सुदामडीह थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक और पूर्व पार्षद चंदन महतो भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की सहायता से पोखरिया से शव को बाहर निकलवाया। स्वजनों व स्थानीय लोगों ने शव की पहचान राकेश के रूप में की। मृतक के स्वजन रो-रोकर बेहाल हो गए। पूर्व पार्षद और मृतक के स्वजनों के आग्रह पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवारवालों को सौंप दिया। चार दिनों से लापता था राकेश :

मृतक राकेश चक्रवर्ती के परिवार वालों ने जानकारी देते हुए बताया कि वह चार दिनों से लापता था। अपने स्तर से उसकी काफी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। बाद में इसकी जानकारी सुदामडीह थाना पुलिस को भी दिया गया था। राकेश निजी वाहन में खलासी का काम करता था। मृतक की मां का निधन कई वर्ष पूर्व हो गया है। पिता व दादी के साथ रहता था। तीन बहनों का राकेश इकलौता भाई था। तीनों बहन की शादी हो चुकी है। पिता व स्वजन रो-रोकर बेहाल हैं। कहा कि राकेश ही परिवार में कमाने वाला था। उसकी मौत से परिवार को काफी सदमा पहुंचा है।

chat bot
आपका साथी