Nishikant Dubey: गोड्डा सांसद को घेरने के लिए फिर देवघर नगर थाना पहुंचे विष्णुकांत, साैंपे जालसाजी के कागजात

Nishikant Dubey सांसद ने अपनी वेबसाइट पर अपना स्थायी पता शिव धाम दर्शाया है इससे साबित होता है कि जमीन एवं मकान में बेनामी पैसा लगा है।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 12:06 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 12:06 PM (IST)
Nishikant Dubey: गोड्डा सांसद को घेरने के लिए फिर देवघर नगर थाना पहुंचे विष्णुकांत, साैंपे जालसाजी के कागजात
Nishikant Dubey: गोड्डा सांसद को घेरने के लिए फिर देवघर नगर थाना पहुंचे विष्णुकांत, साैंपे जालसाजी के कागजात

देवघर, जेएनएन। Nishikant Dubey नगर थाना क्षेत्र के श्यामगंज मौजा स्थित एक जमीन की खरीद मामले में बंपास टाउन मोहल्ला निवासी विष्णुकांत झा द्वारा थाने में एक शिकायत की गई है। आरोप है कि उक्त जमीन के लिए 7.21 करोड़ राशि का भुगतान तीन बार में किया गया है। ये जमीन मुंबई की कार्निवाल इम्पीरियो कंपनी के नाम से कंपनी के पार्टनर ध्रुवकांत कुशवाहा द्वारा खरीदी गई थी।

विष्णुकांत झा के मुताबिक रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी के वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के तहत उक्त कंपनी के निदेशक श्रीकांत भासी, दिनेश एकार्ट चाल्व हैं। कंपनी के अभिलेख के मुताबिक ध्रुवकांत कुशवाहा पटना जिले के दानापुर थाना अंतर्गत मनीपुरा जमीन के निबंधन के समय कंपनी के पार्टनर नहीं थे। ऐसे में उन्होंने भुगतान की गई राशि कहां से प्राप्त की, किन-किन खातों से भुगतान किया गया, इसका उल्लेख निबंधन संबंधित कागजात में नहीं है। जमीन की खरीद जिस राशि का भुगतान किया गया उसका श्रोत क्या है। ध्रुवकांत कुशवाहा की माली हालत क्या है, ये पता लगाया जाना आवश्यक है। वे कंपनी के पार्टनर हैं या नहीं, इसकी भी जांच होनी चाहिए। उक्त जमीन के नामांतरण हेतु आवेदन क्रेता द्वारा समर्पित नहीं किया गया है। जो राशि जमीन खरीद के लिए दी गई, वह भी सरकार द्वारा तय राशि से कम है।

विष्णुकांत झा का कहना है कि ध्रुवकांत कुशवाहा के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र, गलत जानकारी देने, फर्जी कागजात के आधार पर जमीन खरीद करने व सरकार को कम राशि भुगतान करने को लेकर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए। उनका आरोप है कि ध्रुवकांत कुशवाहा, सांसद निशिकांत दुबे एवं संबंधित कंपनी की मिलीभगत से व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी की गई। सांसद ने अपनी वेबसाइट पर अपना स्थायी पता शिव धाम दर्शाया है, इससे साबित होता है कि जमीन एवं मकान में बेनामी पैसा लगा है। इतना ही नहीं, लोकसभा चुनाव में भी इस मकान से चुनाव का संचालन किया गया। इससे पहले भी बिष्णुकांत झा ने देवघर थाना में गोड्डा सांसद की पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। 

एक आवेदन प्राप्त हुआ है, इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

-पीयूष पांडेय, एसपी देवघर 

chat bot
आपका साथी