आइएफएससी कोड की गलत एंट्री से 55 दिव्यांग पेंशन राशि से वंचित

निरसा प्रखंड बाल विकास परियोजना कार्यालय में मंगलवार को सामाजिक सुरक्षा विभाग ने दिव्यांगों के लिए विशेष शिविर लगाया। इसमें दिव्यांगों ने पहुंचकर पेंशन स्वीकृति के कागजात आधार कार्ड व बैंक खाता जमा कराया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 08:48 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 08:48 PM (IST)
आइएफएससी कोड की गलत एंट्री से 55 दिव्यांग पेंशन राशि से वंचित
आइएफएससी कोड की गलत एंट्री से 55 दिव्यांग पेंशन राशि से वंचित

थापरनगर : निरसा प्रखंड बाल विकास परियोजना कार्यालय में मंगलवार को सामाजिक सुरक्षा विभाग ने दिव्यांगों के लिए विशेष शिविर लगाया। इसमें दिव्यांगों ने पहुंचकर पेंशन स्वीकृति के कागजात, आधार कार्ड व बैंक खाता जमा कराया। शिविर में 1215 आवेदन आए। सामाजिक सुरक्षा विभाग से आए कंप्यूटर ऑपरेटर टिकू चंद्र दा ने बताया कि 55 दिव्यांगों का आइएफएससी कोड गलत एंट्री होने के कारण उनके खाते में पेंशन की राशि नहीं जा पा रही है। संबंधित दिव्यांगों को सही आइएफएससी कोड उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि उनके बैंक खाते में पेंशन जाने लगे। कई आवेदनकर्ताओं ने सितंबर के बाद से पैसे नहीं आने की शिकायत की। इसपर टिकू चंद्र ने कहा कि उनके आवेदनों को भी जांच की जा रही है। पूर्व में आवंटन नहीं आया था। आवंटन आते खाते में पेंशन की राशि चली जाएगी। शिविर में चिरकुंडा बेनागोड़िया निवासी दिव्यांग कार्तिक मंडल व लतेश्वर मुर्मू की पूर्व में मृत्यु हो जाने से पेंशन रद कर दी गई। कंप्यूटर ऑपरेटर टिकू चंद्र ने कहा कि कितने दिव्यांग जीवित व मृत हैं इसका भी पता शिविर में चल जाएगा। दिव्यांगों की सुविधा के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर को सफल बनाने में आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं व सेविकाओं की भूमिका रही।

chat bot
आपका साथी