निरसा व कुमारधुबी में वैक्सीनेशन को लेकर युवाओं में दिखा उत्साह

जाटी कुमारधुबी/निरसा कुमारधुबी उच्च विद्यालय में 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों के वैक्सीनेश

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 06:38 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 06:38 PM (IST)
निरसा व कुमारधुबी में वैक्सीनेशन को लेकर युवाओं में दिखा उत्साह
निरसा व कुमारधुबी में वैक्सीनेशन को लेकर युवाओं में दिखा उत्साह

जाटी, कुमारधुबी/निरसा : कुमारधुबी उच्च विद्यालय में 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों के वैक्सीनेशन का काम शुक्रवार सुबह दस बजे से शुरू हो गया। सुबह से ही वैक्सीन लगाने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दर्जनों की संख्या में युवक-युवतियां सेंटर पहुंचकर अपनी बारी का इंतजार करने लगे। सभी के मन में कोविड वैक्सीन को लेकर उत्सुकता दिखी। कुमारधुबी उच्च विद्यालय में शुक्रवार को सौ लोगों को वैक्सीन दी गई। पहला वैक्सीन गंगापुर निरसा निवासी मंजय दास को दी गई। मंजय कोविड वैक्सीन को लेकर काफी उत्सुक दिखे। कहा कि वैक्सीन लगाने के बाद कोरोना को रोकने में मदद मिलेगी। वैक्सीनेशन में एएनएम रूपा कुमारी, सलोनी खालको, जोसना मोदी, सुनीता राय, पुष्पा श्रीवास्तव की भूमिका रही। निरसा पार्षद मध्य विद्यालय में जुटी युवाओं की भीड़

निरसा पार्षद मध्य विद्यालय में शुक्रवार सुबह 10 बजे से 18 वर्ष से 44 वर्ष के बीच के लोगों के बीच वैक्सीनेशन शुरू हुआ। युवा पहली बार वैक्सीनेशन लेने को लेकर काफी उत्साहित दिखे। सुबह काफी ज्यादा संख्या में युवा स्कूल पहुंच गए थे। सभी वैक्सीन का पहला डोज लेना चाह रहे थे। बाद में निरसा बीडीओ विकास कुमार राय व निरसा सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित गौतम ने लोगों को समझाया। कहा कि जिनका नाम कंप्यूटर सूची में पहले आया है उन लोगों को ही टीका पहले लगेगा। इसके साथ ही किस समय किस व्यक्ति को वैक्सीन लगेगी उसका चार्ट भी विद्यालय परिसर में लगवाया। उसके बाद काफी हद तक भीड़ पर नियंत्रण पाया जा सका। वैक्सीनेशन करवाने पहुंचे युवा व युवतियों ने बताया कि कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय वैक्सीनेशन ही है, इसलिए हम लोग वैक्सीन लगवाने आए हैं। वैक्सीन लगवा चुके अपने अभिभावकों से काफी कुछ सुना है। अब हम लोग स्वयं लगवा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी