कलश यात्रा के साथ धोबनी में नौ दिवसीय रुद्र चंडी महायज्ञ शुरू

जागरण संवाददाता पुटकी मुनीडीह क्षेत्र के धोबनी में आयोजित नौ दिवसीय रुद्र चंडी महायज्ञ रविवार को कलश यात्रा व नगर भ्रमण के साथ प्रारंभ हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 10:10 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 10:10 PM (IST)
कलश यात्रा के साथ धोबनी में नौ दिवसीय रुद्र चंडी महायज्ञ शुरू
कलश यात्रा के साथ धोबनी में नौ दिवसीय रुद्र चंडी महायज्ञ शुरू

जागरण संवाददाता, पुटकी : मुनीडीह क्षेत्र के धोबनी में आयोजित नौ दिवसीय रुद्र चंडी महायज्ञ रविवार को कलश यात्रा व नगर भ्रमण के साथ प्रारंभ हुआ। कुल 701 कलश के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने बाजे-गाजे के साथ यज्ञ मंडप से कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा धोबनी, धंडावर, मुनीडीह बाजार, जटूडीह, डीएम कॉलोनी आदि क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए दामोदर नदी पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरकर गंतव्य मार्गो से होते हुए धोबनी यज्ञ मंडप पहुंचने के बाद कलश स्थापित किया गया।

कलश यात्रा में सिदरी विधायक इंद्रजीत महतो भी शामिल हुए। विधायक कलश यात्रा में मुनीडीह बाजार से धोबनी यज्ञ मंडप तक पहुचे थे। विधायक इंद्रजीत महतो व द झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के जोनल अध्यक्ष एके सहाय ने मेले व यज्ञ कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि कलश स्थापना से क्षेत्र में कलह, अशांति, लोगों के बीच फैले द्वेष में कमी आती है। इसके अलावा लोगों के बीच आपसी सद्भाव भी बढ़ता है।

आयोजन को सफल बनाने में गोलक बिहारी महतो, सुरेश चौधरी, रमेश रवानी, पंचानंद महतो, रमेश चौधरी, पिटू सिंह चौधरी, इंद्रजीत महतो, रमेश महतो, विश्वजीत रवानी, मंजीत, दीपक, मुन्ना रवानी, कृष्णा रवानी, नवीन दत्ता आदि शामिल थे। यज्ञ में पहली से पांच मार्च तक अयोध्या से आए नारायण तिवारी व छह एवं सात मार्च को हेमंत दुबे प्रतिदिन संध्या के समय प्रवचन देंगे। एक मार्च सोमवार को प्रात:काल यज्ञशाला में अग्निदेव का प्रवेश होगा तथा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ शुरू होगा। आठ मार्च को पूर्णाहुति एवं रात्रि में भगवती जागरण के साथ यज्ञ का समापन होगा। श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल वितरण : भाजपा नेता मनोज सिंह की ओर से मुनीडीह बाजार में कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को शीतल पेयजल व शर्बत पिलाया गया। मौके पर अर्जुन सिंह, राजू गोप, महादेव गोप, प्रकाश साव, सोनू कुमार, बंटी झा, सुरेश महतो, रामदेव महतो आदि थे।

chat bot
आपका साथी