जानिए, झारखंड में दूरदर्शन के नाै प्रसारण केंद्र क्यों हुए बंद

दूरदर्शन के इन केंद्रों के प्रसारण क्षेत्र में एंटीना लगाकर दूरर्शन के कार्यक्रम को देखने वालों को अब सिगनल नहीं मिलेगा।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Fri, 19 Oct 2018 12:18 PM (IST) Updated:Fri, 19 Oct 2018 12:58 PM (IST)
जानिए, झारखंड में दूरदर्शन के नाै प्रसारण केंद्र क्यों हुए बंद
जानिए, झारखंड में दूरदर्शन के नाै प्रसारण केंद्र क्यों हुए बंद

धनबाद, जेएनएन। प्रसार भारती ने दूरदर्शन के 214 प्रसारण केंद्रों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश की चपेट में धनबाद (डीडी न्यूज) समेत झारखंड के नाै प्रसारण केंद्र आए गए हैं। इन केंद्रों के प्रसारण क्षेत्र में एंटीना लगाकर दूरर्शन के कार्यक्रम को देखने वालों को अब सिगनल नहीं मिलेगा।

दर्शक डायरेक्ट टू होम या सेटटॉप बाक्स के जरिए ही दूरदर्शन के कार्यक्रम देख सकेंगे जो निःशुल्क नहीं होगा। यह निर्णय ग्रामीण क्षेत्र के दर्शकों के लिए बड़ा झटका के समान है, जहां अब भी बहुत सारे लोग एंटीना लगाकर ही दूरदर्शन के कार्यक्रम देखते हैं।

दूरदर्शन के महानिदेशक की स्वीकृति के बाद डिप्टी डायरेक्टर (इंजीनियरिंग) एके वाधवा ने 214 एलपीटीएस/वीएलपीटीएस को बंद करने के आदेश का अनुपालन करने के लिए गुरुवार को पत्र जारी कर दिया। आदेश का अनुपालन एक महीने के अंदर करवाने के लिए जोनल एडीजी (ई)एस से अनुरोध किया गया है। यह निर्णय केंद्र सरकार की डिजिटल नीति के तहत लिया गया है।

इसके तहत क्रमिक रूप से दूरदर्शन एंटीना को बाय-बाय कर रहा है। बंद होने जा रहे 214 प्रसारण केंद्रों में झारखंड के धनबाद (डीडी न्यूज), चाइबासा, घाटशिला, गोड्डा, हजारीबाग, कोडरमा, मुसाबनी, सरायकेला, रामगढ़ हील शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी