New Delhi Ranchi Rajdhani Express News: भूस्खलन में चट्टानों से टकराई नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस, आज रांची से लेट खुलेगी

हावड़ा नई दिल्ली रेल मार्ग पर कोडरमा गया के बीच भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से नई दिल्ली से रांची जा रही राजधानी एक्सप्रेस चट्टानों से टकरा गई। इस घटना के कारण ट्रेनों के पहिए थम गए। धनबाद आने वाली नई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया गया।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 01:18 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 01:30 PM (IST)
New Delhi Ranchi Rajdhani Express News: भूस्खलन में चट्टानों से टकराई नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस, आज रांची से लेट खुलेगी
राजधानी एक्सप्रेस चट्टानों से टकरा गई। इस घटना के कारण ट्रेनों के पहिए थम गए। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन : हावड़ा नई दिल्ली रेल मार्ग पर कोडरमा गया के बीच भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से नई दिल्ली से रांची जा रही राजधानी एक्सप्रेस चट्टानों से टकरा गई। इस घटना के कारण ट्रेनों के पहिए थम गए। धनबाद आने वाली नई दिल्ली सियालदह राजधानी, गाजीपुर कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल समेत अन्य ट्रेनों को गया समेत अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया गया।

तकरीबन साढे 3 घंटे तक इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। सुबह के लगभग 6:30 बजे धनबाद आने वाली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस लगभाग 11 बजे धनबाद पहुंची। गाजीपुर कोलकाता एक्सप्रेस लगभग 11:30 बजे धनबाद आयी। इस रूट की कई अन्य ट्रेनें भी लेट हुई। पत्थरों से टकरा कर लेट होने के कारण शनिवार को रांची से खुलने वाली रांची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 3 घंटे 5 मिनट लेट से खुलेगी। रांची डीआरएम ने ट्वीट कर इससे जुड़ी सूचना जारी कर दी है। डीआरएम नीरज अंबष्ठ ने ट्वीट कर बताया है कि शनिवार की शाम 6:10 पर खुलने वाली रांची नई दिल्ली राजधानी अपने निर्धारित समय से 3 घंटे से अधिक लेट से रात 9:15 पर खुलेगी।

सुबह हुई घटना को लेकर पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया शनिवार तड़के 5:17 बजे पीडब्ल्यूआई गझंडी ने सूचना दी कि बसकटवा और नाथगंज के बीच भूस्खलन हो गया है। रेलवे ट्रैक पर चट्टान गिर गए हैं जिससे इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया है। भूस्खलन से गिरे चट्टानों के नई दिल्ली से रांची जा रही राजधानी एक्सप्रेस के इंजन से टक्कर में इंजन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि ट्रेन बेपटरी नहीं हुई है और ना ही किसी यात्री को चोट आई है।

घटना के बाद रेलवे दुर्घटना राहत यान के पहुंचने पर राहत कार्य शुरू कराया गया। रेलवे ट्रैक पर गिरे चट्टानों को उठाकर पटरी के किनारे रख दिया गया है। इस रेल मार्ग पर रेल सेवा बहाल हो गई है। इससे पहले बुधवार को कोडरमा हजारीबाग रेल मार्ग पर भी भूस्खलन होने से मालगाड़ी के इंजन से चट्टानों की टक्कर हो गई थी जिससे रेलखंड काफी देर तक बाधित रहा था।

chat bot
आपका साथी