अब 10 मिनट पहले धनबाद आएगी हावड़ा-भोपाल स्पेशल, लातेहार, बरवाडीह, ओबरा डैम में नहीं रुकेगी

रेलवे ने 12 अप्रैल से हावड़ा-भोपाल के बीच चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन को स्पेशल बनाकर चलाने की घोषणा के साथ ही इस ट्रेन के टाइम टेबल में फेरबदल कर दिया है। हावड़ा से खुलने और भोपाल पहुंचने के समय में बदलाव किया गया है।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 05:24 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 05:24 PM (IST)
अब 10 मिनट पहले धनबाद आएगी हावड़ा-भोपाल स्पेशल, लातेहार, बरवाडीह, ओबरा डैम में नहीं रुकेगी
हावड़ा से आनेवाली ट्रेन का धनबाद में टाइम टेबल में बदलाव नहीं होगा।

जागरण संवाददाता, धनबाद: रेलवे ने 12 अप्रैल से हावड़ा-भोपाल के बीच चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन को स्पेशल बनाकर चलाने की घोषणा के साथ ही इस ट्रेन के टाइम टेबल में फेरबदल कर दिया है। हावड़ा से खुलने और भोपाल पहुंचने के समय में बदलाव किया गया है। धनबाद में भी ट्रेन अब नए समय पर आएगी। हालांकि हावड़ा से आनेवाली ट्रेन का धनबाद में टाइम टेबल में बदलाव नहीं होगा।

वापसी में 10 मिनट पहले धनबाद आएगी। इसके साथ ही कई स्टेशनों पर इस ट्रेन के ठहराव पर भी कैंची चल गई है। धनबाद रेल मंडल के तीन महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों से ठहराव हटा लिया गया है। इनमें लातेहार, बरवाडीह और ओबरा डैम शामिल हैं। इसके साथ ही ब्योहारी में भी अब हावड़ा-भोपाल स्पेशल नहीं रुकेगी।

20 मिनट पहले पहुंचाएगी भोपाल, दो घंटे लेट खुलेगी: इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्री अब 20 मिनट पहले भोपाल पहुंच सकेंगे। वापसी में सुबह साढ़े सात बजे खुलने वाली ट्रेन अब दो घंटे से ज्यादा लेट से खुलेगी। फुसरो, गोमिया, पतरातु, बरकाकाना, गढ़वा रोड, डालटनगंज, चोपन, रेणुकूट और सिंगरौली पहुंचने के टाइम टेबल में भी बदलाव किया गया है।

- हावड़ा से 12 अप्रैल से 28 जून तक हर सोमवार को चलेगी।

- भोपाल से 14 अप्रैल से 30 जून तक हर बुधवार को चलेगी।

03025 हावड़ा-भोपाल स्पेशल

            पहले             अब

हावड़ा - दोपहर 12:30 दोपहर 12:35

धनबाद - शाम 4:45    वही

फुसरो  - शाम 6:53     शाम 6:01

गोमिया - शाम 7:18     शाम 6:22

बरकाकाना - रात 8:10 शाम 7:35

पतरातू - रात 8:55       रात 8:19

डालटनगंज - रात 11:09 रात 10:50

गढ़वा रोड - रात 11:53 रात 11:40

रेणुकूट - रात 1:20        रात 1:14

चोपन - रात 2:20         रात 2:15

सिंगरौली - अलसुबह 5:05 अलसुबह 4:52

भोपाल - शाम 6:45       शाम 6:25

03026 भोपाल-हावड़ा स्पेशल

             पहले            अब

भोपाल - सुबह 7:30   सुबह 9:35

सिंगरौली - रात 9:15   रात 9:40

चोपन - रात 10:43     रात 11:05

रेणुकूट - रात 12:10   रात 12:15

गढ़वा रोड - रात 2:15    वही

डालटनगंज - अलसुबह 3:00 रात 2:50

पतरातू - सुबह 5:48    अलसुबह 5:05

बरकाकाना - सुबह 6:15   वही

गोमिया - सुबह 7:55    सुबह 7:32

फुसरो - सबह 8:25     सुबह 8:03

धनबाद - दिन 10:30    दिन 10:20

हावड़ा - दोपहर 3:05   दोपहर 3:00

chat bot
आपका साथी