गोविदपुर सुभाष चौक पर नेताजी की नई प्रतिमा स्थापित

गोविदपुर गोविदपुर सुभाष चौक पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 08:52 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 08:52 PM (IST)
गोविदपुर सुभाष चौक पर नेताजी की नई प्रतिमा स्थापित
गोविदपुर सुभाष चौक पर नेताजी की नई प्रतिमा स्थापित

गोविदपुर : गोविदपुर सुभाष चौक पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की नई प्रतिमा स्थापित की। इस दौरान बलराम साव, ओम प्रकाश बजाज, राजा दास, दिनेश मंडल, बमबम साव आदि ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रखंड झामुमो ने जयंती सभा का आयोजन किया। झामुमो जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने भी अपने विचार रखे। मौके पर एजाज अहमद, अख्तर अंसारी, पैगाम अली, अताउल अंसारी, विनोद सोरेन, शरीफ शाह, माथुर अंसारी, टिकू अंसारी, फिरोज अंसारी, सद्दाम अंसारी, तौहीद अंसारी, सरफराज अंसारी, शिवलाल किस्कू, इसराइल अंसारी, गुल्लू प्रसाद मिर्धा आदि मौजूद थे। मासस नेता नीलू मुखर्जी, लाल मोहन महतो, फटिक मंडल, धीरज शर्मा, सोमनाथ चक्रवर्ती, लालू बिस्टु, बूबाई दत्ता आदि ने भी नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राष्ट्रीय मानव अधिकार सामाजिक न्याय आयोग के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार, सचिव शेख झंटू के नेतृत्व में भी माल्यार्पण किया गया। कांग्रेस नेता अनिल साव, आशीष मांझी, मोइन अंसारी, कीरिटी भूषण रूज, टिकू अंसारी, दिलीप साव आदि ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

-------------------

मैराथन दौड़ में रिशू राज रहे प्रथम

जासं, मैथन : हीरापुर चिल्ड्रन पार्क स्टेडियम में धनबाद वॉलीबाल कोचिग सेंटर वॉलीबाल खिलाड़ियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। झामुमो व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमितेश सहाय ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन किया। वॉलीबाल संघ के महासचिव महासचिव सूरज प्रकाश लाला सहित राष्ट्रीय महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने भी पुष्प अर्पित किया। इस दौरान अमितेश सहाय ने कहा कि खिलाड़ियों को हर संभव मदद हम करेंगे ताकि खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। इससे पहले शनिवार सुबह 6:30 बजे 3 किलोमीटर का मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें पहला स्थान रिशू राज, दूसरा स्थान अजय कुमारव तीसरा स्थान अमन जमाल ने प्राप्त किया। मौके पर जितेन कुमार, प्रभात रंजन, मुकेश सिन्हा, प्रशांत बनर्जी, साइमा ,नीतू, मनीषा, पूजा, सपना ,अर्चना, मौसम, रिया, पूजा, शीशम, नंदलाल, निखिल, अनीश, विशाल ,नंदन ,कन्हैया, अजय, दीपक, रौनक, रोहित आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी