कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं के प्रसव को तीन डॉक्टर प्रतिनियुक्त, सिविल सर्जन ने बनाई नई रोस्टर Dhanbad News

एसएसएलएनटी अस्पताल में 12 घंटे की ड्यूटी के विरोध के बाद फिर से नया रोस्टर बनाया गया है। अस्पताल में तीन लोगों की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं दो डॉक्टरों को ऑन कॉल पर रखा गया है।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 10:01 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 10:01 PM (IST)
कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं के प्रसव को तीन डॉक्टर प्रतिनियुक्त, सिविल सर्जन ने बनाई नई रोस्टर Dhanbad News
कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं के प्रसव को तीन डॉक्टर प्रतिनियुक्त, सिविल सर्जन ने बनाई नई रोस्टर Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। एसएसएलएनटी अस्पताल में 12 घंटे की ड्यूटी के विरोध के बाद फिर से नया रोस्टर बनाया गया है। अस्पताल में तीन लोगों की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं, दो डॉक्टरों को ऑन कॉल पर रखा गया है। अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित गर्भवती महिलाओं का प्रसव के लिए भी तैयारियां हो रही है। इसके लिए आवश्यक उपकरण और सामग्री की मांग की गई है। बता दें कि इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने 12 -12 घंटे की रोस्टर बनाई थी। इसपर झारखंड जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने विरोध जताया था। कर्मचारी संघ ने इस संबंध में सिविल सर्जन को पत्र भी लिखा था।

इन डॉक्टरों की लगी ड्यूटी : सुबह 6 से दोपहर 2 बजे : डॉ. अनुपमा प्रसाद दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे : डॉ. अनिता कुमारी रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक : डॉ. अपूर्व दत्ता ऑन कॉल : केंदुआ के चिकित्सक डॉ. नंदन कुमार और बलियापुर के चिकित्सक डॉ. मंगेश कुमार

अस्पताल में मेडिकल टीम तैनात है। गर्भवती महिलाओं की देखभाल हो रही है। कुछ कमियां हैं, जिसके बारे में वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है। -डॉ. रितेश रंजन, अधीक्षक, एसएसएलएनटी, अस्पताल धनबाद।

chat bot
आपका साथी