नई दिल्ली से बासुकीनाथ आई भांजी को भगा ले गया मामा, दो दिन बाद दुमका पुलिस ने इस हाल में पकड़ा

लड़की की मां ने जरमुंडी थाना में अपनी बेटी और अपने भाई की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की। सोमवार को पुलिस को पता चला कि दोनों जरमुंडी के ही बिराजपुर गांव में एक रिश्तेदार के घर में हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 02:37 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 02:37 PM (IST)
नई दिल्ली से बासुकीनाथ आई भांजी को भगा ले गया मामा, दो दिन बाद दुमका पुलिस ने इस हाल में पकड़ा
भांजी को भगाने वाला मामा जरमुंडी थाना की पुलिस की गिरफ्त में ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, दुमका। जरमुंडी थाना क्षेत्र के बासुकीनाथ में शनिवार को मामा के साथ भागी नाबालिग भांजी को पुलिस ने सोमवार की सुबह बिराजपुर गांव के एक घर से बरामद कर लिया। पुलिस ने अपहरण के आरोप में एक बच्चे के पिता 27 वर्षीय सोनू टाइगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि नाबालिग लड़की को पुलिस ने उसके माता-पिता के हवाले कर दिया। लड़की अपने माता-पिता के साथ नई दिल्ली में रहती है। वह एक 11 नवंबर को स्वजनों के साथ बासुकीनाथ आई थी।

क्या है मामला

लड़की की मां के पिता बासुकीनाथ में रहते हैं। तबीयत खराब होने की सूचना पर वह अपने पति, तीन बेटी और एक बेटे के साथ नैयहर आई थीं। शनिवार को दोपहर 11 बजे के करीब 15 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताए कहीं निकल गई। छानबीन के क्रम में पता चला कि उसका सगा मामा साेनू टाइगर भी उसी समय से गायब है। मां ने जरमुंडी थाना में दोनो की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने रात से दोनों की तलाश शुरू की। सोमवार को पुलिस को पता चला कि दोनों जरमुंडी के ही बिराजपुर गांव में एक रिश्तेदार के घर में हैं। पुलिस ने दबिश देकर दोनों को बरामद कर लिया।

पुलिस ने बताई यह कहानी

पुलिस निरीक्षक नवल किशोर सिंह ने बताया कि मामा को अपहरण के आरोप में जेल भेज दिया गया है। वहीं किशोरी का न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया जाएगा। मामला प्रेम प्रसंग का है।

chat bot
आपका साथी