NTA NEET Exam 2021: इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड; 12 को झारखंड के तीन शहरों में होगी परीक्षा

NTA NEET 2021 Admit Card Release Date 12 सितंबर को नीट की परीक्षा है। नाै सितंबर से प्रवेश पत्र डाउनलोड होगा। अभ्यर्थी neet.nta.nic.in/ ntaneet.nic.in/nta.ac.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। झारखंड में परीक्षा के लिए तीन जिलों में केंद्र बनाए गए हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 12:38 PM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 12:42 PM (IST)
NTA NEET Exam 2021: इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड; 12 को झारखंड के तीन शहरों में होगी परीक्षा
12 सितंबर को होगी नीट की परीक्षा ( सांकेतिक फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से 12 सितंबर को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा दोपहर दो से पांच बजे तक होगी। झारखंड के तीन जिलों में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें रांची, जमशेदपुर और बोकारो शामिल है। परीक्षा में शामिल होने के लिए नौ सितंबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड होगा। धनबाद से इस परीक्षा में लगभग 900 छात्र शामिल होंगे। नीट के विशेषज्ञ संजय आनंद ने बताया कि इंडिया के अनुसार परीक्षा से तीन दिन पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इस आधार पर नौ सितंबर से प्रवेश पत्र डाउनलोड होगा। एनटीए की वेबसाइट पर ( neet.nta.nic.in/ ntaneet.nic.in/nta.ac.in) जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

परीक्षा का बदला पैटर्न

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस बार पैटर्न बदला है। इसी पैटर्न पर परीक्षा होगी। 2020 में नीट में 180 प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा हल करने के लिए छात्रों को तीन घंटे का समय मिला था। इस बार 200 प्रश्न आएंगे। समय भी पिछली बार की तरह तीन घंटे है। इस बार 200 में से 20 प्रश्न छात्र छोड़ सकेंगे यानी कुल 180 प्रश्न ही हल करने होंगे। एक चौथाई नेगेटिव मार्किंग होगी, इसलिए समय प्रबंधन बेहद जरूरी है।

किस कॉलेज में एमबीबीएस की कितनी सीटें

एसएनएमएमसीएच धनबाद : 50 सीट रिम्स रांची : एमबीबीएस 180 और बीडीएस 50 सीट एमजीएम जमशेदपुर : 100 सीट पलामू, दुमका और हजारीबाग (नया मेडिकल कॉलेज) : 100 सीट ( 2019 में ही एडमिशन हुआ, 2020 में एक भी प्रवेश नहीं हुआ और 2021 के लिए भी संशय)

दो फेज में पूछे जाएंगे प्रश्न

फिजिक्स एवं केमेस्ट्री में प्रश्नों की संख्या 50-50 और बायोलाजी में 100 प्रश्न (बाटनी 50 एवं जूलाजी 50) होंगे। फिजिक्स, केमेस्ट्री, बाटनी एवं जूलाजी प्रत्येक में पांच-पांच प्रश्न छोड़ सकेंगे। प्रत्येक विषय में दो फेज होंगे। फेज-1 में 35 प्रश्न अनिवार्य रूप से करने होंगे। फेज-2 में 15 प्रश्न में से दस प्रश्न का उत्तर देना होगा। एक चौथाई नेगेटिव मार्किंग।

13 भाषाओं में दे सकेंगे परीक्षा

अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, मराठी, बांग्ला, पंजाबी, गुजराती, मलयालम, ओड़िया, तमिल, तेलुगू, उर्दू और कन्नड़।

chat bot
आपका साथी