गिरिडीह-जमुई पुलिस ने माओवादी श्यामलाल को दबोचा, काफी दिनों से थी तलाश

गिरिडीह एवं बिहार की जमुई पुलिस व सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर कुख्यात माओवादी श्यामलाल टुडू को गिरफ्तार कर लिया है। श्यामलाल को जमुई जिले के चकाई थाना अंतर्गत बेला गांव से गिरफ्तार किया गया है। वह बेला का ही रहने वाला है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 05:27 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 05:27 PM (IST)
गिरिडीह-जमुई पुलिस ने माओवादी श्यामलाल को दबोचा, काफी दिनों से थी तलाश
गिरिडीह और जमुई पुलिस ने नक्सली श्यामलाल को गिरफ्तार किया।

देवरी (गिरिडीह) : गिरिडीह एवं बिहार की जमुई पुलिस व सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर कुख्यात माओवादी श्यामलाल टुडू को गिरफ्तार कर लिया है। श्यामलाल को जमुई जिले के चकाई थाना अंतर्गत बेला गांव से गिरफ्तार किया गया है। वह बेला का ही रहने वाला है। कुख्यात माओवादी ङ्क्षपटू राणा के दस्ते का वह सदस्य है। वह वहां एक पारिवारिक समारोह में भाग लेने पहुंचा था। गिरिडीह पुलिस को इसकी भनक लग गई थी। इसके बाद गिरिडीह पुलिस ने जमुई पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तार करने के बाद उसे गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी थाना लाया गया। वहां से उसे देर शाम को बेंगाबाद थाना पूछताछ के लिए लाया गया। उसके खिलाफ बेंगाबाद थाना में मामला दर्ज है। श्यामलाल टुडू को पूर्व में देवरी पुलिस नक्सली कांड में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वह हाल ही में जेल से निकल कर नक्सली संगठन में फिर से सक्रिय हो गया था।

गिरिडीह पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गिरिडीह एवं जमुई जिले की सीमा पर स्थित इलाके में सक्रिय कई माओवादियों को दोनों जिलों की पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। श्यामलाल टुडू पर बिहार में भी कई मामले दर्ज थे लेकिन, सभी में वह जमानत ले चुका है। इस कारण, बिहार में वह वांटेड नहीं था।

chat bot
आपका साथी