गोमिया में सड़क निर्माण में लगी ग्रेडर मशीन में नक्सलियों ने लगाई आग, एक महीने में दूसरी घटना

स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात बाइक से 6 लोग आए थे। किसी को ढूंढ रहे थे। जब कोई नहीं मिला तो ग्रेडर मशीन के केबीन में आग लगा दी। इससे मशीन का केबिन पूरी तरह जल गया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 12:11 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 12:11 PM (IST)
गोमिया में सड़क निर्माण में लगी ग्रेडर मशीन में नक्सलियों ने लगाई आग, एक महीने में दूसरी घटना
गोमिया में सड़क निर्माण में लगी ग्रेडर मशीन में नक्सलियों ने लगाई आग, एक महीने में दूसरी घटना

बेरमो, जेएनएन। गोमिया प्रखंड अंतर्गत जगेश्वर थाना के खखड़ा में सड़क निर्माण कार्य में लगी एक ग्रेडर मशीन में शुक्रवार देर रात आग लगा दी गई। इस घटना के पीछे नक्सलियों को हाथ बताया जा रहा है। वैसे पुलिस स्थानीय अपराधियों को भी केंद्र में रख जांच कर रही है। इस घटना के बाद कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने वाले लोगों के बीच दहशत का आलम है। 

जगेश्वर थाना प्रभारी विष्णु कुमार साहा ने बताया कि गोमिया थाना क्षेत्र के बोकारो नदी पुल से रामगढ़ जिला के नया मोड़ तक  ईस्ट इंडिया कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शुक्रवार की रात ग्रेडर मशीन में आग लगाई गई। इससे मशीन का केबिन पूरी तरह जल गया है। कंपनी के ग्रेडर चालक के अनुसार तीन से चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 

स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात बाइक से 6 लोग आए थे। किसी को ढूंढ रहे थे। जब कोई नहीं मिला तो ग्रेडर मशीन के केबीन में आग लगा दी। पिछले माह 3 जून को भी अज्ञात अपराधियों द्वारा लुगू पहाड़ की तलहटी में डुमरी विहार व दनिया रेलवे स्टेशन के बीच रेल लाइन दोहरीकरण के कार्य में लगी एक पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया गया था।

chat bot
आपका साथी