Navratri 2020: आज महाअष्टमी की हो रही पूजा, चारों ओर गूंज रहे मां के जयकारे

Navratri 2020 शारदीय नवरात्र की महासप्तमी यानी शुक्रवार की शाम से ही मां दुर्गा के मंदिरों एवं पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ गई। हर ओर मां के जयकारे गुंजायमान रहे। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्रद्धालु मां के दर्शन और पूजन में रमे रहे।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 06:37 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 06:37 AM (IST)
Navratri 2020: आज महाअष्टमी की हो रही पूजा, चारों ओर गूंज रहे मां के जयकारे
धनबाद के जिला परिषद मैदान में मां दुर्गा की पूजा करतीं महिलाएं।

धनबाद, जेएनएन। Navratri 2020  नवरात्र के 8वें दिन माता के महागौरी स्वरूप की पूजा होती है। शनिवार सुबह से ही धनबाद के पूजा पंडालों, मंदिरों और घरों में महागाैरी की पूजा हो रही है। महाअष्टमी की पूजा सुबह से ही चल रही है। चारों मा दुर्गा के जयकारे गूंज रहे हैं। पूजा पंडालों में शारीरिक दूरी का पालन कर श्रद्धालु माता के दर्शन-पूजन कर रहे हैं।  उपवास रखकर मां को पुष्पांजलि अर्पित की जा रही है। हालांकि कोरोना के कारण मंडपों में पूजा की थाली स्वीकार नहीं की जा रही है। 15-15 की संख्या में श्रद्धालु बारी-बारी से पुष्पांजलि दे रहे हैं। 

शारदीय नवरात्र की महासप्तमी यानी शुक्रवार की शाम से ही मां दुर्गा के मंदिरों एवं पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ गई। हर ओर मां के जयकारे गुंजायमान रहे। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्रद्धालु मां के दर्शन और पूजन में रमे रहे।

हीरापुर हरि मंदिर, दुर्गा मंदिर, झारखंड मैदान, माडा क्लब, डीएस कालोनी, वाच एंड वार्ड कालोनी समेत अन्य पंडालों में शाम से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। हालांकि कोरोना को लेकर जारी दिशानिर्देशों के कारण श्रद्धालुओं को पंडाल के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं मिली। उन्होंने बाहर से ही मां के आगे शीष झुकाकर आशीर्वाद लिया।

chat bot
आपका साथी