Natural Disaster: बारि‍श बना काल; ढहा मकान और चली गई माल‍िक की जान Giridih News

दो दिनों से लगातार हो रही मुसलाधार बारिश में खपरैल मकान गिरने से दब कर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात घटी। बताया गया कि लगभग 38 वर्षीय सूरज लाल मुर्मू बेलडीह स्थित अपने नए मिट्टी के घर में रात्रि को सो रहा था।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 03:49 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 03:49 PM (IST)
Natural Disaster: बारि‍श बना काल; ढहा मकान और चली गई माल‍िक की जान Giridih News
38 वर्षीय सूरज लाल मुर्मू बेलडीह स्थित अपने नए मिट्टी के घर में रात्रि को सो रहा था। (प्रतीकात्‍म तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, गिरिडीह: दो दिनों से लगातार हो रही मुसलाधार बारिश में  खपरैल मकान गिरने से दब कर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना गांडेय थाना अंतर्गत बेलडीह गांव में शुक्रवार देर रात घटी। बताया गया कि लगभग 38 वर्षीय सूरज लाल मुर्मू बेलडीह स्थित अपने नए मिट्टी के घर में रात्रि को सो रहा था। भारी बारिश की वजह से खपरैल घर ढह जाने से उसकी दबकर मौत हो गई। घरवाले रात से ही उसकी खोजबीन कर रहे थे। सुबह उसकी घर ढहने की जानकारी मिली। घर बेलडीह और चरकमारा गांव के बीच नदी किनारे स्थित है। गांव से दूर रहने की वजह से रात में कोई व्यक्ति घटना के बारे में जान नहीं पाया। जब सुबह ढहे घर से सामानों की तलाश में ग्रामीणों ने उठाने लगे तो सूरज लाल मुर्मू का शव देखा गया। सूरज लाल मुर्मू का पैतृक घर चरकमारा है।

दो जगह घर होने की वजह से पत्नी और बच्चे पुराने घर सोने के लिए चल गए थे। और सुरजलाल मुर्मू नए घर बेलडीह मे रह गया।  सुरजलाल मुर्मू की दो पत्नी, दो  लड़का चार लड़की है। स्वजनों ने घटना की जानकारी गांडेय थाना पुलिस को दी। पुलिस घटना स्थल पहुंची।  पुलिस की उपस्थिति में मलवा हटाकर शव को निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना से मृतक के स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

chat bot
आपका साथी