दिल्ली में होगा राष्ट्रीय इंटक का अधिवेशन, निबंधन शुल्क जमा करने के लिए नोटिस जारी

पूर्व मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद डा. संजीवा रेड्डी ने प्रदेश में महामंत्री का पद संभाल रहे राकेश्वर पांडेय को तदर्थ कमेटी का अध्यक्ष घोषित करते ही विधायक अनूप सिंह नए सिरे से चुनाव कराने की मांग रख दी।

By Atul SinghEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 11:58 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 11:58 AM (IST)
दिल्ली में होगा राष्ट्रीय इंटक का अधिवेशन, निबंधन शुल्क जमा करने के लिए नोटिस जारी
विधायक अनूप सिंह नए सिरे से चुनाव कराने की मांग रख दी।

आशीष अंबष्ठ , धनबाद : झारखंड प्रदेश इंटक में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। विधायक अनूप सिंह चुनाव की प्रक्रिया चाहते है वहीं तदर्थ कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय का चुनाव कराने का इरादा अभी नहीं दिखा रहें है।

जब से तदर्थ कमेटी बनी है तब से एक भी फिजिकल बैठक नहीं हो पाई है। वही पूर्व मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद डा. संजीवा रेड्डी ने प्रदेश में महामंत्री का पद संभाल रहे राकेश्वर पांडेय को तदर्थ कमेटी का अध्यक्ष घोषित करते ही राजेंद्र सिंह के पुत्र वह विधायक अनूप सिंह ने नए सिरे से प्रदेश कमेटी का चुनाव कराने की मांग रख दी। इसी पश्चात राकेश्वर पांडेय ने कई जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा करते हुए कमेटी विस्तार करने का निर्देश दिया है। इसके बाद से ही संगठन में और भी चर्चाएं गर्म हो गई है। धनबाद जिला कमेटी का अध्यक्ष अभिजीत राज को बनाया गया है और वह अपने सिरे से नई कमेटी का गठन करने में लगे हैं। प्रदेश अध्यक्ष कह रहें है कि सरकार के निबंधन लेने की प्रक्रिया चल रही है। निबंधन के बाद प्रदेश स्तर का चुनाव किया जाएगा।

अगले साल दिल्ली में राष्ट्रीय अधिवेशन :

रेड्डी ने कहा कि अगले साल राष्ट्रीय इंटक का अधिवेशन होना है। इसकी भी तैयारी हो रही है। सभी राज्यों में चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। नोटिस जारी कर दिया गया है। राष्ट्रीय इंटक का निबंधन शुल्क जमा करने के लिए कहा गया है।

वर्जन :-

झारखंड प्रदेश का चुनाव को लेकर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। राष्ट्रीय इंटक का निबंधन शुल्क जमा करने के लिए कहा गया है। जल्द से जल्द तीन चार महीने में चुनाव हो जाए यह चाहते है।

डा. संजीवा रेड्डी राष्ट्रीय अध्यक्ष

......

झारखंड प्रदेश सरकार ने श्रम संगठनों का निबंधन रद्द कर दिया गया है। निबंधन फिर से किया जाए इसको लेकर सरकार के साथ बातचीत चल रही है । निबंधन होते ही केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर चुनाव करा लिया जाएगा।

--राकेश्वर पांडेय, झारखंड प्रदेश इंटक अध्यक्ष

........

तदर्थ कमेटी बने 1 साल हो गए अब चुनाव की प्रक्रिया के तहत नई कमेटी का गठन होना चाहिए। केंद्रीय नेतृत्व जल्द से जल्द चुनाव कराए इससे संबंधित ही पत्र केंद्र को सौंपा गया है।

-- अनूप सिंह विधायक व इंटक नेता

chat bot
आपका साथी