Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti 2021: नेताजी को मोदी सरकार ने दिया सही सम्मान, कांग्रेस के लिए गांधी परिवार की सब कुछ

पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि अब तक गांधी-नेहरू परिवार और कांग्रेस से जुड़े चंद नेताओं की जयंती ही धूमधाम से मनाई जाती थी। उसी को राष्ट्रीय दिवस घोषित किया जाता था। पहली बार अन्य महत्वपूर्ण स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से भी राष्ट्रीय दिवस घोषित किए जा रहा है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 01:43 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 01:43 PM (IST)
Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti 2021: नेताजी को मोदी सरकार ने दिया सही सम्मान, कांग्रेस के लिए गांधी परिवार की सब कुछ
धनबाद के नया बाजार चाैक पर नेताजी को श्रद्धांजलि देने जुटे भाजपाई।

धनबाद, जेएनएन। केंद्र की मोदी सरकार स्वतंत्रता सेनानियों को सही सम्मान देना जानती है। यह उसने नेताजी जयंती को पराक्रम दिवस घोषित कर साबित कर दिया है। कहना था भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह का। सिंह ने नया बाजार स्थित नेताजी की प्रतिमा स्थल पर कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण के दौरान यह बात कही। इस दौरान जय हिंद के नारों से इलाका गूंज उठा।

धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि अब तक गांधी-नेहरू परिवार और कांग्रेस से जुड़े चंद नेताओं की जयंती ही धूमधाम से मनाई जाती थी। और उसी को राष्ट्रीय दिवस घोषित किया जाता था। पहली बार हो रहा है कि अन्य महत्वपूर्ण स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से भी राष्ट्रीय दिवस घोषित किए जा रहा है। नेता जी ही थे जिनके कारण देश को आजादी मिली। धनबाद से उनका पुराना लगाव रहा है और उन्होंने इतिहास में धनबाद को अमर बना दिया है। उनका जन्मदिन मनाना हम सबके लिए गर्व का विषय है।

इस दौरान जिला महामंत्री नितिन भट्ट, उपाध्यक्ष मानस प्रसून, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रुपेश सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका रंजन, जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह, तमाल राय, आनंद खंडेलवाल, जयंत चौधरी, प्रीत पाल सिंह अजमानी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। धनबाद में माल्यार्पण के बाद जुलूस की शक्ल में सभी केदुआ के लिए रवाना हो गए। वहां भी नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

chat bot
आपका साथी