बरसात से पहले नगर निगम ने शुरू की तैयारी, नालों की हो रही सफाई

धनबाद अक्सर बरसात में शहर के कई इलाके जलमग्न हो जाते हैं। इसे देखते हुए नगर निगम ने अभी से नालों और नालियों की सफाई शुरू कर दी है। अगले 20 दिन में सभी छोटे बड़े नालों और नालियों को साफ करने का लक्ष्य है। इस कार्य में बड़े स्तर पर सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 01:30 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 01:30 AM (IST)
बरसात से पहले नगर निगम ने शुरू की तैयारी, नालों की हो रही सफाई
बरसात से पहले नगर निगम ने शुरू की तैयारी, नालों की हो रही सफाई

जागरण संवाददाता, धनबाद : अक्सर बरसात में शहर के कई इलाके जलमग्न हो जाते हैं। इसे देखते हुए नगर निगम ने अभी से नालों और नालियों की सफाई शुरू कर दी है। अगले 20 दिन में सभी छोटे बड़े नालों और नालियों को साफ करने का लक्ष्य है। इस कार्य में बड़े स्तर पर सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है। हर उस इलाके पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है, जहां बरसात के दिनों में अधिक जलजमाव होता है। सोमवार को वीआइपी इलाके जय प्रकाश नगर, हंस विहार कॉलोनी, मटकुरिया बड़ा नाला की सफाई की गई। यहां कई टन गंदगी निकाली गई। नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने बताया कि बरसात से पहले नगर निगम क्षेत्र की सभी नालियों को साफ करने का लक्ष्य है, ताकि जलजमाव की समस्या न हो। कई जगह संकरी नालियां हैं, यहां सफाई कर्मियों को काफी दिक्कत हो रही है। इसके बाद भी काम हो रहा है। उम्मीद है इस बरसात में जलजमाव की समस्या से जूझना न पड़े। यहां बता दें कि निगम के 55 वार्ड में 400 से अधिक छोटी-बड़ी नालियां हैं, जो हमेशा जाम रहती हैं। शहर में छोटे-बड़े 56 नाले भी हैं। अधिकतर नालों को अतिक्रमण कर लिया गया। निगम क्षेत्र के सभी नालों में कचरा भरा हुआ है। एक दर्जन से अधिक इलाके हल्की बारिश में हो जाते हैं जलमग्न : धनबाद नगर निगम की बरसात आते ही उसकी पोल खुल जाती है। एक दर्जन से अधिक इलाके ऐसे हैं, जहां थोड़ी देर बरसात होने से ही जलजमाव होता है। पुलिस लाइन सड़क, हीरापुर, बरमसिया, मटकुरिया, बेकारबांध, जयप्रकाश नगर, ग्रेवाल कॉलोनी, बरटांड़ सभी जगह हर बरसात में यही स्थिति होती है। हंस विहार कॉलोनी, ग्रेवाल कॉलोनी, सूर्य विहार कॉलोनी, पंडित क्लीनिक रोड, लाहबनी धैया बिशुनपुर सर्वेश्वरी आश्रम, पंजाबी मोहल्ला मटकुरिया तो पूरी तरह से डूब जाता है।

chat bot
आपका साथी