DMC: नगर निगम मना रहा अमृत महोत्सव, सूखा गीला कचरा अलग करने की नसीहत; वार्ड 22 से हुई शुरुआत,

आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। नगर निगम ने भी इसके लिए खास तैयारी की है। नगर निगम की ओर से आज से सप्ताहव्यापी अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत आज से हो रही है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 01:48 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 01:48 PM (IST)
DMC: नगर निगम मना रहा अमृत महोत्सव, सूखा गीला कचरा अलग करने की नसीहत; वार्ड 22 से हुई शुरुआत,
आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। नगर निगम ने भी इसके लिए खास तैयारी की है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद: आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। नगर निगम ने भी इसके लिए खास तैयारी की है। नगर निगम की ओर से आज से सप्ताहव्यापी अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत आज से हो रही है। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देश पर नगर विकास विभाग की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आज इस कार्यक्रम के पहले दिन कचरा अलग करने के विषय पर कार्यक्रम होगा। यह दो दिवसीय कार्यक्रम है।

इसके जरिए लोगों को बताया जाएगा कि गीला और सूखा कचरा किस तरह से अलग किया जाता है। इसके क्या फायदे हैं। पर्यावरण और अन्य उपयोगी चीजों के निर्माण में यह किस तरह से सहायक है। निगम के पदाधिकारी और कर्मचारी वार्ड में जाएंगे। यहां डोर टू डोर लोगों के पास जाकर गीला एवं सूखा कचरा अलग करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार वार्ड नंबर 22 में जागरूकता करने के लिए पहुंचे। उन्होंने यहां सभी को गीला और सूखा कचरा अलग करने की नसीहत दी गई।

बताया कि नीले और हरे डस्टबिन कचरे को अलग अलग रखना है। निगम की गाड़ी आने पर उसमें डालना है। नगर आयुक्त ने बताया कि एक सप्ताह तक विभिन्न वार्ड में इस तरह का जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। शुरुआत अपने घर से करनी होगी। इसके बाद मोहल्ला साफ सुथरा रखना है।

chat bot
आपका साथी