MYGOV Website Competition: धनबाद के कर्नल जेके सिंह की कविता को पहला स्थान, प्रधानमंत्री ने की तारीफ

MYGOV Website Competition खुली प्रतियोगिता में देश भर से लगभग 20 हजार से अधिक एंट्रियां मिलीं। इसमें धनबाद के कर्नल जेके सिंह की कविता को प्रथम स्थान मिला।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 29 Jul 2020 12:36 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jul 2020 12:36 PM (IST)
MYGOV Website Competition: धनबाद के कर्नल जेके सिंह की कविता को पहला स्थान, प्रधानमंत्री ने की तारीफ
MYGOV Website Competition: धनबाद के कर्नल जेके सिंह की कविता को पहला स्थान, प्रधानमंत्री ने की तारीफ

धनबाद, जेएनएन। भारत सरकार ने अपने 6 साल पूरे होने पर mygov.nic.in वेबसाइट के लिए देशभर से जिंगल और सॉन्ग आमंत्रित किए थे। इसे इस वेबसाइट पर अपलोड करना था। इस खुली प्रतियोगिता में देश भर से लगभग 20 हजार से अधिक एंट्रियां मिलीं। इसमें झारूडीह धनबाद के कर्नल जेके सिंह की कविता को प्रथम स्थान मिला और इस जिंगल को mygov.nic.in वेबसाइट पर जगह दी गई। इस कविता की शुरुआत विपदाओं में जो साथ खड़ी हो, बाधाओं संग लड़ी हो, निर्भर जिस पर रहते हैं हम कभी भरोसा होता ना कम, अवसर का भरमार है, वही तो मेरी सरकार है वही तो मेरी सरकार है से हुई है। 1 मिनट 21 सेकंड की इस कविता की सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की है।

 

मंगलवार की देर रात पीएमओ की ओर से परिणाम जारी किया गया। इसमें जेके सिंह की कविता को प्रथम स्थान मिला। कर्नल जेके सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सरकार ने mygov.nic.in के शब्दों में नागरिकों से गीत या जिंगल बनाने, लयबद्ध करने, रिकॉर्ड करने, शेयर करने और सरकार के 6 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाग लेने के लिए कहा था। जिंगल और गीत का मूल्यांकन विशेष टीम ने किया। इसमें 6 गीतों को 6 साल पूरे होने पर प्रतीकात्मक रूप से चयन किया गया। यह श्रेष्ठ गीत या जिंगल्स mygov.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट पर दिखाए जाएंगे। इसमें कर्नल जेके सिंह के वीडियो को चुना गया। इस समय mygov.nic.in की वेबसाइट पर एक करोड़ 70 लाख एक्टिव यूजर हैं।

chat bot
आपका साथी