विधायक ढुलू के इशारे पर मेरे पति मंटू महतो को फंसाया गया : मंजू देवी

लोयाबाद आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष मंटू महतो की पत्नी मंजू देवी शुक्रवार को एकड़ा बस्ती स्थित आवासीय कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर अपने पति को निर्दोष बताया। उन्होंने कहा कि विधायक ढुलू महतो के इशारे पर न सिर्फ उन्हें बल्कि उनके स्वजन के अलावा मायके के रिश्तेदारों को भी झूठे मुकदमे में फंसाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:32 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:32 PM (IST)
विधायक ढुलू के इशारे पर मेरे पति मंटू महतो को फंसाया गया : मंजू देवी
विधायक ढुलू के इशारे पर मेरे पति मंटू महतो को फंसाया गया : मंजू देवी

लोयाबाद : आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष मंटू महतो की पत्नी मंजू देवी शुक्रवार को एकड़ा बस्ती स्थित आवासीय कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर अपने पति को निर्दोष बताया। उन्होंने कहा कि विधायक ढुलू महतो के इशारे पर न सिर्फ उन्हें बल्कि उनके स्वजन के अलावा मायके के रिश्तेदारों को भी झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। सबूत के तौर पर उन्होंने घटना की रात का सीसीटीवी फुटेज भी दिखाया। उन्होंने कहा कि पुलिस गिरफ्तारी के नाम पर उनके परिवार के साथ ज्यादती कर रही है। ऐसे में मैं चुप नहीं बैठूंगी। इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर ही कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जो घटना घटी है उसके बारे में सभी लोग जानते हैं। घटना की रात उनके पति घर में मौजूद थे। घटना की रात 11 बजे से 1:45 बजे तक सीसीटीवी फुटेज भी दिखाया, जिसमें मंटू महतो अपने परिवार के साथ कमरे में है। सीसीटीवी फुटेज में वह घर पर हैं तो फिर वे फिर रिवाल्वर के साथ दिनेश रवानी के घर पर कैसे पहुंचे? पुलिस जांच कर सही घटना का उजागर करें। जसीया देवी, टुनटुन देवी, सुनीता देवी, सुषमा देवी, सीमा देवी, कौशल्या देवी, गुड़िया देवी, सीता देवी व यशोदा देवी मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी