Shri Ram Temple Ayodhya के लिए मुस्लिम भी कर रहे दान, सिंदरी के अली अहदम ने 51 हजार देकर पेश की मिसाल

Shri Ram Temple Ayodhya हिंदू धर्म के लोग मंदिर निर्माण के लिए यथासंभव सहयोग कर रहे हैं। दूसरे धर्म के लोग भी सहयोग कर सांप्रदायिक भाईचारे का परिचय दे रहे हैं। धनबाद के सिंदरी के अली अहमद खान ने तो 51 हजार रुपये का सहयोग किया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 10:02 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 04:01 PM (IST)
Shri Ram Temple Ayodhya के लिए मुस्लिम भी कर रहे दान, सिंदरी के अली अहदम ने 51 हजार देकर पेश की मिसाल
सिंदरी के अली अहमद खान को अंगवस्त देकर सम्मानित करते आरएसएस के प्रांत कार्यवाह संजय कुमार।

सिंदरी, जेएनएन। अयोध्या में भगवान श्री राम के जन्मस्थान पर भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रव्यापी धन संग्रह अभियान शुरू हो गया है। धनबाद कोयलांचल में आरएसएस और उसकी विभिन्न इकायों द्वारा धन संग्रहण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दाैरान हिंदू धर्म के लोग मंदिर निर्माण के लिए यथासंभव सहयोग कर रहे हैं। दूसरे धर्म के लोग भी सहयोग कर सांप्रदायिक भाईचारे का परिचय दे रहे हैं। इस मामले में मुस्लिम धर्म के लोग भी पीछे नहीं हैं। यहां मुस्लिमों से भी सहयोग लिया जा रहा है और वे खुशी-खशी दे भी रहे हैं। धनबाद के सिंदरी के अली अहमद खान ने तो 51 हजार रुपये का सहयोग किया है।

आरएसएस के प्रांत कार्यवाह के नेतृत्व में सिंदरी में चला अभियान

श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर शुक्रवार को धनबाद के सिंदरी में निधि संग्रह अभियान का शुभारंभ हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह संजय कुमार अभियान प्रमुख प्रो सुधीर कुमार सिंह दीपक कुमार दीपू, दिलीप रिटोलिया, मणी भूषण सिंह ने निधि संग्रह टोली का नेतृत्व किया। सिंदरी में श्रीराम मंदिर निधि संग्रह की शुरुआत अल्पसंख्यक समुदाय के अली अहमद खान से शुरु किया गया। अली अहमद खान ने श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए 51 हजार की राशि का योगदान दिया। कहा कि भगवान राम सभी के है और सभी लोगों को सहयोग करना चाहिए। विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष विकास गिरी ने 21 हजार व दीपक कुमार दीपू ने अपने पिता स्व रामेश्वरी प्रसाद की स्मृति में ग्यारह हज़ार रुपये का सहयोग किया। वही अन्य सदस्यों ने भी इस अभियान के दौरान सहयोग किया।

राष्ट्रपति से चंदा लेकर राष्ट्रपति अभियान का हुआ शुभारंभ

अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर के लिए 15 जनवरी से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि संग्रह अभियान शुरू किया गया। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिला। राष्ट्रपति ने मंदिर निर्माण के लिए सहयोग स्वरूप 5 लाख, 100 रुपये दान दिए। इसी के साथ धन संग्रह अभियान शुरू हुआ। यह पूरे देश में 27 फरवरी तक चलेगा।

धनबाद के पूर्व मेयर ने 51 हजार तो विधायक ने दिए 11000

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के लिए निधि संग्रह अभियान का शुभारंभ धनबाद में भी हो चुका है। पहले दिन भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, विधायक राज सिन्हा से राम मंदिर के लिए निधि संग्रहित किया। पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने राम मंदिर निर्माण के लिए ₹51000 का चेक पार्टी के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी को दिया। वहीं विधायक राज सिन्हा ने ₹11000 का चेक दिया। संघ परिवार की ओर से प्रत्येक परिवार को राम मंदिर निर्माण से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत व्यक्तिगत तौर पर कम से कम ₹10 एवं पारिवारिक तौर पर कम से कम ₹100 निधि संग्रहण का कूपन जारी किया गया है। अधिकतम कूपन ₹2000 तक का है। इससे अधिक की राशि चेक से ली जा रही है।

chat bot
आपका साथी