नगर निगम ने शुरू की गर्मी की तैयारी, 15 मार्च तक सभी 26 टैंकर हो जाएंगे अपडेट

धनबाद गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसी के साथ पानी की समस्या भी सामने आने लगी है। पानी की समस्या विकराल रूप ले इससे पहले ही नगर निगम तैयारियों में जुट गया है। नगर निगम अपने 55 वार्ड में किसी भी तरह की पानी की समस्या के समाधान को लेकर पानी के टैंकर दुरुस्त कराने में लगा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 07:15 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 07:15 PM (IST)
नगर निगम ने शुरू की गर्मी की तैयारी, 15 मार्च तक सभी 26 टैंकर हो जाएंगे अपडेट
नगर निगम ने शुरू की गर्मी की तैयारी, 15 मार्च तक सभी 26 टैंकर हो जाएंगे अपडेट

जागरण संवाददाता, धनबाद : गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसी के साथ पानी की समस्या भी सामने आने लगी है। पानी की समस्या विकराल रूप ले इससे पहले ही नगर निगम तैयारियों में जुट गया है। नगर निगम अपने 55 वार्ड में किसी भी तरह की पानी की समस्या के समाधान को लेकर पानी के टैंकर दुरुस्त कराने में लगा है। निगम के पास छोटे-बड़े 26 टैंकर हैं। इनमें से कई टैंकरों की मरम्मत करने की जरूरत है। नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पानी के टैंकर की मरम्मत की जा रही है। साफ-सफाई शुरू हो गई है। 15 मार्च तक हर हाल में सभी 26 टैंकर अपडेट हो जाएंगे। सिर्फ नगर निगम क्षेत्र ही नहीं झमाडा के इलाकों में भी पानी की समस्या होने पर नगर निगम आपूर्ति करेगा। झमाडा के पास एक भी पानी का टैंकर नहीं है। ऐसी स्थिति में उन इलाकों को भी मानवीय दृष्टिकोण से नगर निगम पानी पहुंच पिलाएगा। हैंडपंप की मांग की सूची :

नगर निगम आयुक्त ने सभी पांचों अंचल धनबाद, झरिया, कतरास, सिदरी और छाताटांड़ अंचल से हैंडपंप की सूची मांगी है। इसमें चालू हालत और बंद पड़े सभी हैंडपंप की सूची तलब की गई है। सूची तैयार करने वाले पदाधिकारी हैंडपंप चलाकर देखेंगे। सभी को दुरुस्त किया जाएगा। जानकारों की मानें तो लगभग 400 हैंडपंप की मरम्मत करने की जरूरत है। अगर इनकी मरम्मत नहीं होती है तो क्षेत्र में पानी की घोर किल्लत होगी। इससे गर्मी में लोगों के बीच पानी के लिए हाहाकार मच जाएगा।

chat bot
आपका साथी