पुलिसकर्मी की अभद्रता पर मुखिया संघ का प्रदर्शन

एएसआई महेश्वरी उरांव ने उन्हें समझाकर शांत कराया। गलती के लिए उसे फटकार लगाई गई है फिर ऐसी गलती नहीं करेगा। इसके बाद मुखिया शांत हुए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Apr 2019 09:56 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 07:04 AM (IST)
पुलिसकर्मी की अभद्रता पर मुखिया संघ का प्रदर्शन
पुलिसकर्मी की अभद्रता पर मुखिया संघ का प्रदर्शन

संस, गोमो बाजार: हरिहरपुर थाने के एक पुलिसकर्मी पर जीतपुर के पूर्व मुखिया से अभद्रता का आरोप लगाते हुए भाषा के इस्तेमाल मुखिया संघ ने बुधवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास महतो कर रहे थे। मुखियों ने लिखित शिकायत थाने में देकर पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एएसआई महेश्वरी उरांव ने उन्हें समझाकर शांत कराया। गलती के लिए उसे फटकार लगाई गई है, फिर ऐसी गलती नहीं करेगा। इसके बाद मुखिया शांत हुए।

जानकारी हो कि प्रेम प्रसंग में छह वर्ष पूर्व जीतपुर का संतोष महतो घर से फरार हो गया था। बुधवार को संतोष वापस घर पहुंचा तो घरवालों ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। इस दौरान

घरवालों के साथ उसकी मारपीट हो गई। संतोष के पिता ने घर में ताला जड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि जीतपुर के पूर्व मुखिया जगरनाथ महतो समझौता कराने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच एक पुलिसकर्मी ने उनको अपशब्द कह दिया।

प्रदर्शन करनेवाले मुखियों में गोमो दक्षिण मुखिया राजेंद्र सिंह, चैता मुखिया प्रेमचंद महतो, बिशुनपुर मुखिया लोकनाथ राम, जीतपुर मुखिया पिकी देवी, श्रीकांत मंडल, सतीश कुमार, लोकेश्वर महतो आदि थे।

chat bot
आपका साथी