राजकिशोर के निधन पर राजगंज से लेकर सिजुआ तक में शोकसभा का आयोजन

टुंडी के पूर्व विधायक राजकिशोर महतो के निधन पर राजगंज इंटर कालेज परिसर में शोक सभा की गई। प्राचार्य व शिक्षकों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Dec 2020 07:58 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 02:23 AM (IST)
राजकिशोर के निधन पर राजगंज से लेकर सिजुआ तक में शोकसभा का आयोजन
राजकिशोर के निधन पर राजगंज से लेकर सिजुआ तक में शोकसभा का आयोजन

राजगंज-सिजुआ: टुंडी के पूर्व विधायक राजकिशोर महतो के निधन पर राजगंज इंटर कालेज परिसर में शोक सभा की गई। प्राचार्य व शिक्षकों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। प्राचार्य मनोज कुमार ने कहा कि समस्त कॉलेज परिवार इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ है। कहा कि कॉलेज के विकास में राजकिशोर महतो का अहम योगदान है। वे इस कालेज के अध्यक्ष रह चुके हैं। शोक व्यक्त करने वालों में जयनारायण महतो, मिनिता प्रसाद, संजीव कुमार गुप्ता, आरती महतो, शबनम प्रवीण, सोमनाथ केसरी, कमलेश कुमार तिवारी, संदीप प्रसाद कुशवाहा, केदारनाथ राम, भुनेश्वर महतो, ध्रुव प्रसाद महतो, दुर्योधन महतो आदि शामिल थे।

इधर बगदाहा स्थित सर्वेश्वर महतो जनजातीय कल्याण परिषद में भी शोक सभा की गई। सचिव महेंद्र महतो ने कहा कि बाबू का नारा परिषद नहीं राज्य चाहिए, कल नहीं आज चाहिए को कभी भुलाया नहीं जा सकता। संकल्प एजुकेशन के निदेशक सहदेव महतो ने कहा कि कोयलांचल में विधि महाविद्यालय उन्हीं की देन है।

सिजुआ: राजकिशोर महतो के निधन से सिजुआ व आसपास इलाके में शोक की लहर है। विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठन, बुद्धिजीवियों ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि वह न सिर्फ एक कुशल राजनीतिज्ञ बल्कि अधिवक्ता के रूप में गरीबों को न्याय दिलाने वाले व्यक्ति थे। शक्ति कॉलेज के प्राचार्य अरुण महतो, भाजपा के सुरेश महतो, जितेश रजवार व राकेश सिंह, झामुमो के मनोज महतो, विष्णु महतो व बसंत महतो, कांग्रेसी नेता विकास सिंह, दिनेश महतो, अनिल कुमार महतो, जब्बार अंसारी, रमेश महतो, अमल महतो, कृष्णा महतो, जनक लाल आदि ने शोक जताया है।

chat bot
आपका साथी